फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Tika Utsav will start from today

आज से टीका उत्सव शुरु होगा

Sun, 11 Apr 2021 12:04 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 11 Apr 2021 12:04 AM IST
विज्ञापन
Tika Utsav will start from today
आज से टीका उत्सव प्रारंभ होगा
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। मुख्यमंत्री योगी के आदेश पर जनपद में भी रविवार यानि आज से 14 अप्रैल तक विशेष टीका उत्सव मनाया जाएगा। इस दौरान सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर 45 साल से अधिक आयु वाले नागरिकों का टीकाकरण किया जाएगा। उधर, शनिवार देर रात्रि में जनपद को 25 हजार डोज कोविशील्ड की मिल गई है। शनिवार को स्वास्थ्य विभाग के पास तीन हजार डोज ही रह गई थी। हालांकि चार दिनों तक चलने वाले विशेष टीकाकरण अभियान में 25 हजार डोज भी कम पड़ सकती है।
सीएमओ डॉ. एमएस फौजदार ने बताया कि चार दिवसीय विशेष टीका उत्सव अभियान का शुभारंभ रविवार यानि आज सुबह 11 बजे डीएम जिला अस्पताल से प्रारंभ करेंगी। रविवार को जिला अस्पताल समेत जिले में 50 स्थानों पर टीकाकरण किया जाएगा। सोमवार से जिले में 63 स्वास्थ्य केंद्रों पर टीकाकरण किया जाएगा। उधर, टीकाकरण को लेकर वैक्सीन की कमी जिले में भी है, जिससे टीकाकरण प्रभावित हो सकता है। शनिवार को तीन हजार डोज की वैक्सीन रह गई है। हालांकि सीएमओ का कहना है कि वैक्सीन की कमी नहीं होगी। शनिवार देर रात्रि को जिले को कोविशील्ड वैक्सीन की 25 हजार डोज मिल गई है।
विज्ञापन

1223 लोगों को टीका लगा
मुजफ्फरनगर। शनिवार को जनपद में 1223 लोगों का कोरोना वैक्सीनेशन किया गया। सीएमओ ने बताया कि 45 वर्ष से अधिक आयु के 991 लोगों को प्रथम डोज लगाई गई तथा 232 लोगों को दूसरी डोज लगाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed