फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Tight arrangements for the security of Shiv devotees, surveillance through CCTV cameras

शिवभक्तों की सुरक्षा के कड़े इंतजाम, सीसीटीवी कैमरों से हो रही निगरानी

Sun, 27 Feb 2022 11:29 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 27 Feb 2022 11:29 PM IST
विज्ञापन
Tight arrangements for the security of Shiv devotees, surveillance through CCTV cameras
मुजफ्फरनगर में महा शिवरात्रि पर लाइटों से जगमगाता शिव चौक। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
शिवभक्तों की सुरक्षा के कड़े इंतजाम, सीसीटीवी कैमरों से हो रही निगरानी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। मंगलवार को महा शिवरात्रि पर भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक करने के लिये शिव भक्त कावड़िये पवित्र गंगा जल लेकर लौट रहे हैं। शिव भक्तों की सुरक्षा व कांवड़ मार्ग पर व्यवस्था बनाने के लिए पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। पुलिस अधिकारी सीसीटीवी कैमरों की मदद से पूरे कांवड़ मार्ग की व्यवस्था का जायजा ले रहे हैं। शिवालयों पर भी पुलिस की ड्यूटी लगाई गई है। रविवार से डाक कांवड़ लाने के लिए कांवड़िये हरिद्वार रवाना हुए हैं।
हजारों कांवड़ियों के हरिद्वार से लौटने के चलते पुलिस प्रशासन भी अलर्ट हुआ है। रविवार से शिवभक्तों की संख्या में इजाफा हुआ तो एसएसपी ने पूरे जिले में इसके लिये अलर्ट घोषित कर दिया। कांवड़ मार्ग पर पड़ने वाले सभी थाने के प्रभारियों को कांवड़ियों की सुरक्षा व कांवड़ मार्ग पर हर वक्त निगाह रखने के आदेश दिये हैं।
विज्ञापन

एसएसपी के आदेश पर पुरकाजी, छपार पुलिस रविवार को पूरे दिन कांवड़ियों को अपने थाना क्षेत्र से सकुशल उनकी मंजिल के लिए रवाना करा रहे हैं। सीओ सिटी कुलदीप सिंह ने रविवार दोपहर सिविल लाइन थाना प्रभारी व शहर कोतवाली प्रभारी के साथ बागोवाली से लेकर मंसूरपुर से पहले सिटी सर्किल क्षेत्र में लगे सीसीटीवी को देखा और शिवभक्तों से यात्रा के बारे में जानकारी ली। उधर, एसएसपी अभिषेक यादव भी पुलिस कंट्रोल रूम में लगे सीसीटीवी की मदद से पूरे जिले की व्यवस्था को देख रहे हैं। एसपी सिटी अर्पित विजय वर्गीय ने रविवार को हरिद्वार सीमा से मेरठ सीमा तक कांवड़ मार्ग का भ्रमण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ सिटी कुलदीप सिंह ने बताया कि नगर में सभी चौराहों पर पुलिस की ड्यूटी लगाई है। शिवालयों पर पुरुष सिपाहियों के साथ महिला पुलिस भी तैनात की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed