फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Threw stones at police in Kalyanpur

कल्याणपुर में पुलिस पर पथराव

Thu, 10 Dec 2015 12:48 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
ब्यूरो/ अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Updated Thu, 10 Dec 2015 12:48 AM IST
विज्ञापन
Threw stones at police in Kalyanpur
रतनपुरी। गांव कल्याणपुर में पुलिस ने मतदान केंद्र के बाहर खड़े एक ग्रामीण को हिरासत में ले लिया। पुलिस से ग्रामीण को छुड़ाने के लिए गांव के लोगों ने एक सिपाही से हाथापाई कर उसे खींच लिया। पुलिसकर्मियों ने ग्रामीणों पर लाठियां भांज दी। इससे आक्रोशित ग्रामीणों ने छत से पुलिस पर पथराव किया। पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए लाठीचार्ज कर दिया। पुलिस ने मकानों में घुसकर कई ग्रामीणों को हिरासत में लिया है। इस दौरान आधा घंटे तक मतदान बाधित रहा।
विज्ञापन


रतनपुरी क्षेत्र में ब्लॉक बुढ़ाना और शाहपुर ब्लॉक के दस गांवों मंडावली खादर, भनवाड़ा, नंगला, रियावली, टोडा, कल्याणपुर, मंडावली बांगर, इंचौड़ा, डबल और कितास में बुधवार को अंतिम चरण के चुनाव के लिए मतदान हुआ। गांव कल्याणपुर के प्राथमिक विद्यालय के मतदान केंद्र के बाहर कुछ गांव के लोग खड़े थे। इनमें से एक ग्रामीण को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। पुलिस से ग्रामीण को छुड़ाने के लिए गांव के लोगों ने बूथ पर तैनात सिपाही राजीव के साथ हाथापाई कर उसके साथ खींचतान शुरू कर दी। जिस पर पुलिस ने ग्रामीणों को लाठियां मारकर भगा दिया। लाठी मारने को लेकर ग्रामीण भड़क उठे और हंगामा खड़ा कर दिया। इसी दौरान कुछ ग्रामीणों ने मकान की छत पर चढ़कर पुलिस पर पथराव करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन


पथराव करने पर पुलिस ने लाठीचार्ज कर ग्रामीणों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। पुलिस ने मकानों में घुसे कई ग्रामीणों को बाहर निकाल कर हिरासत में ले लिया। एसपी देहात आलोक प्रियदर्शी और सीडीओ अवनीश शर्मा मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर मतदान शुरू कराया। वहीं, गांव भनवाड़ा में आधार कार्ड और फोटो पहचान पत्रों में उम्र में अंतर होने पर पीठासीन अधिकारी ने वोट डालने से इंकार कर दिया। मजिस्ट्रेट के समझाने पर ग्रामीण शांत हुआ। गांव टोडा में राशन कार्ड से वोट डालने से इंकार कर देने पर ग्रामीणों ने हंगामा किया। मजिस्ट्रेट यासीन खान ने उच्चाधिकारियों से बातचीत की, तब कहीं जाकर ग्रामीणों ने वोट डाले। पुलिस ने फर्जी मतदान करने कई को भी हिरासत में लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed