{"_id":"5ff601908ebc3e2f2679d0af","slug":"three-thieves-were-caught-cutting-teak-trees-muzaffarnagar-news-mrt5192369113","type":"story","status":"publish","title_hn":"सागौन के पेड़ काट रहे तीन चोर दबोचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सागौन के पेड़ काट रहे तीन चोर दबोचे
विज्ञापन
सागौन के पेड़ काट रहे तीन चोर दबोचे
मुजफ्फरनगर। ट्रांसपोर्ट नगर क्षेत्र में सागौन के सरकारी पेड़ काट रहे तीन लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के ट्रांसपोर्ट नगर क्षेत्र में कीमती सागौन के सरकारी पेड़ खड़े हुए हैं। मंगलवार रात ट्रांसपोर्ट नगर चौकी पुलिस गश्त करते हुए टीपीनगर क्षेत्र में पहुंची तो वहां तीन लोग कीमती सागौन के सरकारी पेड़ काट रहे थे। पुलिस ने उक्त तीनों को पकड़कर उनसे पेड़ काटने की अनुमति मांगी तो आरोपियों ने भागने का प्रयास किया, जिस पर उन्हें घेराबंदी कर दबोच लिया। इंस्पेक्टर ने बताया कि पकड़े गए आरोपी जनपद हापुड़ के पिलखुवा थाना क्षेत्र के गांव सिखेड़ा निवासी तौहीद, खालिद व अशरफ हैं। आरोपियों के कब्जे से काटे गए पेड़ों के 20 टुकड़े, आरा व कुल्हाड़ी समेत अन्य सामान बरामद किया गया है। रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।