फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Three thieves arrested, more than six theft incidents accepted

तीन चोर गिरफ्तार, छह से ज्यादा चोरी की घटनाएं स्वीकारी

Sat, 28 May 2022 12:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 28 May 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
Three thieves arrested, more than six theft incidents accepted
मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली पुलिस ने तीन चोरों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों को गिरफ्तार कर दौराला व शहर क्षेत्र सहित छह से ज्यादा स्थानों पर हुई चोरी की घटनाओं को खुलासा किया है। पुलिस ने काफी माल बरामद किया है।
विज्ञापन

एसपी सिटी अर्पित विजयवर्गीय ने शहर कोतवाली में प्रेसवार्ता कर बताया कि मोहल्ला शाहजहाँ कालोनी थाना लिसाड़ी गेट मेरठ निवासी इमरान पुत्र बाबू मेवाती, गांव किथौड़ा थाना मीरापुर निवासी शौकीन पुत्र नसरूद्दीन अंसारी व मोहल्ला श्यामनगर थाना लिसाड़ी गेट, मेरठ निवासी शरफराज सैफी पुत्र यूसुफ को बामनहेड़ी पुल के पास चेकिंग के दौरान गिरफ्तार किया। उनसे एक वैन, दो तमंचे, चाकू बरामद किया। उनकी निशानदेही पर 10270 नकद व परचून की दुकान के सामान के अलावा पानी की टोटियां, बैटरी बरामद की।
विज्ञापन

एसपी सिटी ने बताया कि आरोपियों ने मीरापुर, नई मंडी, सिविल लाईन तथा जनपद मेरठ के थाना क्षेत्र दौराला क्षेत्र सहित छह से ज्यादा स्थानों पर चोरी करना बताया। आरोपी पूर्व में भी जेल जा चुके हैं। उनके खिलाफ कई मुकदमे दर्ज हैं। बरामद वैन में सवार होकर दूसरे स्थानों पर पहुंच कर चोरी की घटनाएं की जाती थी। इन शातिरों के तीन साथी अभी पुलिस की गिरफ्त से दूर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed