फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Three robbers caught in the encounter, two were shot

मुठभेड़ में तीन लुटेरे दबोचे, दो को गोली लगी

Tue, 28 Sep 2021 11:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 28 Sep 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
Three robbers caught in the encounter, two were shot
मुजफ्फरनगर के रुड़की रोड क्षेत्र में मुठभेड़ में घायल बदमाश को ले जाती पुलिस। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
मुठभेड़ में तीन लुटेरे दबोचे, दो को गोली लगी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। सिविल लाइंस पुलिस ने शहर के रुड़की रोड स्थित रजबहे के पास मंगलवार हुई मुठभेड़ में तीन लुटेरों को गिरफ्तार किया है। लुटेरों ने एक पखवाड़े पूर्व महावीर चौक पर ई-रिक्शा से उतर रहे वृद्ध से एक लाख रुपये की लूट की थी। पुलिस की गोली लगने से घायल दो लुटेरों मंगल उर्फ मोनू और सोनू उर्फ जस्सी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सिविल लाइंस पुलिस मंगलवार दोपहर बाद शहर के रुड़की रोड पर वाहन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान बामनहेड़ी के पास बाइक पर सवार तीन युवकों को रोकने का प्रयास किया गया, तो उन्होंने पुलिस टीम पर फायरिंग कर भागने का प्रयास किया। इस पर पुलिस टीम ने आला अफसरों को सूचना देकर बदमाशों की घेराबंदी शुरू कर दी। सूचना मिलते ही सीओ सिटी कुलदीप सिंह, इंस्पेक्टर उम्मेद कुमार, एसआई सुनील नागर व एसआई अनित यादव टीम के साथ मौके पर पहुंचे और रजबहे के पास एसकेएस पब्लिक के निकट बदमाशों को घेर लिया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दो बदमाश गोलियां लगने से घायल हो गए, जबकि तीसरे बदमाश को पकड़ लिया गया। सीओ सिटी कुलदीप सिंह ने बताया कि पुलिस की गोली से घायल बदमाशों की पहचान बागपत जनपद के सिंघावली अहीर थाना क्षेत्र के गांव चिरचिटा निवासी मंगल उर्फ मोनू और सोनू उर्फ जस्सी के रूप में हुई है। वहीं, तीसरा बदमाश भी उसी गांव का अनुज उर्फ मन्नू है। लुटेरों ने 14 सितंबर को महावीर चौक पर ई-रिक्शा से उतर रहे मोदीनगर के मोहल्ला गोविंदपुरी निवासी वृद्ध जगपाल से एक लाख रुपये की नकदी से भरा थैला लूट लिया था। लुटेरों के पास से 20 हजार की नकदी, बाइक और दो तमंचे-कारतूस आदि बरामद किए गए। घायल बदमाशों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed