{"_id":"5e5bfb0c8ebc3ef38526a5b1","slug":"three-robbers-caught-in-an-encounter-muzaffarnagar-news-mrt4716583172","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने मुठभेड़ में दबोचे तीन लुटेरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस ने मुठभेड़ में दबोचे तीन लुटेरे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर। नई मंडी थाना पुलिस ने भोपा पुल के नीचे मुठभेड़ में तीन लुुटेरों को गिरफ्तार किया है। लुटेरों ने एक हफ्ते पूर्व हाईवे पर रोडवेज बस परिचालक से नकदी भरा थैला लूट लिया था।
नई मंडी कोतवाली में रविवार दोपहर प्रेसवार्ता करते हुए सीओ सिटी हरीश भदौरिया ने बताया कि 22 फरवरी की देर रात हाईवे के भोपा बाईपास पर तीन लुटेरों ने हाथरस डिपो की रोडवेज बस के परिचालक सादाबाद निवासी राजकुमार से नकदी से भरा थैला लूट लिया था। थैले में 30 हजार से अधिक की नकदी, टिकट, ईटीएम और अन्य सामान था। बताया कि स्वाट टीम व नई मंडी थाना पुलिस ने शनिवार देर रात भोपा पुल के निकट चेकिंग के दौरान तीन संदिग्ध युवकों को रोकने की कोशिश की, तो उन्होंने टीम पर फायरिंग कर दी। इस पर पुलिस ने घेराबंदी कर तीनों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपियों में नितीश उर्फ नीशू व आदेश उर्फ लाली निवासी गांव नरोत्तमपुर माजरा तितावी और गौरव निवासी गांव दतियाना छपार शामिल हैं। आरोपियों के कब्जे से एक तमंचा-कारतूस, चाकू, परिचालक से लूटा गया थैला, लूटी धनराशि के 20 हजार रुपये, तीन टिकट रोल, पांच टिकट गड्डी, एक मार्ग पत्र और अन्य सामान बरामद किया गया है। पूछताछ में आरोपियों ने बस परिचालक से लूट का खुलासा किया है, जिसके बाद आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।