फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Three people died in Purkaji, Muzaffarnagar and Ratanpuri Highway

पुरकाजी, मुजफ्फरनगर व रतनपुरी हाईवे पर हुए हादसे, तीन लोगों की मौत

Wed, 14 Nov 2018 12:16 AM IST
अमर उजाला/ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला/ब्यूरो, मुजफ्फरनगर Updated Wed, 14 Nov 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
Three people died in Purkaji, Muzaffarnagar and Ratanpuri Highway
accident - फोटो : stluciatimes.com
रतनपुरी, पुरकाजी व नई मंडी क्षेत्र स्थित हाईवे पर हुए सड़क हादसों में सोमवार की रात तीन लोगों की मौत हो गई। इनमें से दो लोगों की शनाख्त नहीं हो सकी है। पुरकाजी थाना क्षेत्र के गांव झबरपुर निवासी जनेश्वर पुत्र प्रकाश उत्तराखंड की किसी कंपनी में प्राइवेट जॉब करता था। वह रोजाना कंपनी की गाड़ी से ही घर आता-जाता था। सोमवार की रात वह कंपनी की गाड़ी से ड्यूटी पूरी कर गांव लौटा था। उक्त गाड़ी को झबरपुर का ही जॉनी चला रहा था।
विज्ञापन


गांव में गाड़ी से उतरते वक्त वह पहिये की चपेट में आकर वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन तत्काल उसे पीएचसी ले गए, जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल से भी डॉक्टरों ने नाजुक हालत में प्राथमिक उपचार देने के बाद उसे मेरठ रेफर कर दिया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। इस पर परिजन शव को लेकर लौट आए। सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी भेज दिया। जनेश्वर के बेटे सचिन ने वाहन चालक जॉनी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


उधर, शहर के नई मंडी कोतवाली क्षेत्र में बागोवाली बाईपास पर सोमवार की रात सड़क पार कर रहे युवक को अज्ञात वाहन ने कुचल दिया। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त कराने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिलने पर शव मोर्चरी भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, रतनपुरी थाना क्षेत्र में हाइवे पर केएफसी रेस्टोरेंट के सामने मंगलवार तड़के करीब 50 वर्षीय युवक की लाश पड़ी मिली, जिसे अज्ञात वाहन ने कुचला हुआ था। किसी ने पुलिस कंट्रोल रूम को इसकी जानकारी दी। डायल-100 ने मौके पर पहुंचकर शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। शव देखने में मुस्लिम व्यक्ति का प्रतीत हो रहा है।

पुलिस के अनुसार, मृतक की पेंट की जेब से ट्रेन के नौ नवंबर के दो टिकट मिले हैं, जो मेरठ से विशाखापत्तनम के हैं। ऐसे में बड़ा सवाल यही है कि आखिर उक्त व्यक्ति मेरठ-विशाखापत्तनम की ट्रेन छोड़कर हाइवे पर रतनपुरी क्षेत्र में कैसे और कब पहुंचा और उसकी जेब से मिली दूसरी टिकट आखिर किसकी है। पुलिस पूरे मामले से पल्ला झाड़ते हुए इसे महज हादसा बता रही है, जबकि स्थानीय लोगों ने इसे हत्या कर शव को यहां फेंके जाने की आशंका जताई है।

दुर्घटना में किसान की मौत
मीरापुर। टिकौला चीनी मिल में गन्ना डालकर वापस जा रहे किसानों की बुग्गी में ट्रक की टक्कर लगने से एक किसान की मौके पर मौत हो गई, जबकि दूसरा घायल हो गया। हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर फरार हो गया। मंगलवार सुबह करीब नौ बजे रामराज निवासी किसान सुरजीत पुत्र नेत्रराम व शिवकुमार पुत्र सुखबीर टिकौला चीनी मिल में गन्ना डालकर खाली बुग्गी लेकर वापस अपने घर जा रहे थे।


दिल्ली-पौड़ी नेशनल हाईवे पर मॉडर्न इंटर कालेज के निकट मीरापुर की ओर से जा रहे एक ट्रक ने सुरजीत की बुग्गी में टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में सुरजीत (55) की मौके पर मौत हो गई, जबकि शिवकुमार घायल हो गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक किसान के बेटे प्रमोद ने अज्ञात में ट्रक चालक के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई। दुर्घटना के बाद चालक ट्रक लेकर फरार हो गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed