फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Three people detained in Abdul Wahab murder case

अब्दुल वहाब हत्याकांड में तीन लोगों को हिरासत में लिया

Mon, 16 Mar 2020 12:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 16 Mar 2020 12:09 AM IST
विज्ञापन
Three people detained in Abdul Wahab murder case
अब्दुल वहाब हत्याकांड में तीन लोगों को हिरासत में लिया
विज्ञापन

रतनपुरी (मुजफ्फरनगर)। गांव हुसैनाबाद भनवाड़ा में अब्दुल वहाब की अपहरण के बाद हत्या के मामले में पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ के आधार पर पुलिस की तीन टीम गठित की गई। पुलिस की तीनों टीम मुख्य आरोपियों की तलाश में दबिश देने में जुटी है। पुलिस के अनुसार कलछीना निवासी युवती के कथित प्रेमी ने ही अपने साथियों के साथ मिलकर इस हत्याकांड को अंजाम दिया है।

बता दें कि गांव हुसैनाबाद भनवाड़ा निवासी दिलशाद के पुत्र अब्दुल वहाब की शादी गाजियाबाद जनपद के भोजपुर थाना क्षेत्र के गांव कलछीना से तय हुई थी, जिसकी रविवार को बरात जानी थी। इसी बीच चार नकाबपोश बदमाशों ने अब्दुल वहाब और उसके भाई इस्माइल का शुक्रवार को तड़केअपहरण कर लिया था। अपहरणकर्ता इस्माइल को गांव के बाहर बाग में हाथ पैर बांधकर फेंक गए, जबकि अब्दुल वहाब का अपहरण कर अपने साथ ले गए थे। अगले दिन शनिवार की सुबह टोड़ा मार्ग पर भनवाड़ा निवासी किसान अबनूस पुत्र यानूस के गेहूं के खेत में अगवा अब्दुल वहाब का गोली लगा शव बरामद हुआ था। अब्दुल वहाब की पिटाई के बाद सिर और कमर के नीचे गोली मारकर हत्या की गई थी। इस हत्याकांड के मामले में सर्विलांस एवं पूछताछ के आधार पर कलछीना निवासी युवती, जिसके साथ अब्दुल वहाब की शादी होनी थी। उसके कथित प्रेमी व उसके अन्य साथियों के नाम प्रकाश में आए थे। थाना प्रभारी निरीक्षक रतनपुरी एमपी सिंह ने बताया कि पुलिस ने इस संबंध में रतनपुरी थाना क्षेत्र के गांव हुसैनाबाद भनवाड़ा, सरुरपुर थाना क्षेत्र के गांव खिवाई एवं गाजियाबाद के भोजपुर थाना क्षेत्र के गांव कलछीना से तीन अलग अलग लोगों को हिरासत में लेकर गहनता के साथ पूछताछ की। इसके अलावा कलछीना निवासी युवती और उसकी मां से भी पुलिस ने पूछताछ की, जिनसे इस हत्याकांड के विषय में काफी अहम सुराग मिले हैं। इसके बाद लगभग सारा मामला स्पष्ट हो गया है। इसी पूछताछ के आधार पर पुलिस की तीन टीमें मुख्य आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दे रही हैं। बहुत जल्द मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर इस हत्याकांड का खुलासा किया जाएगा। उधर, शनिवार देर शाम पोस्टमार्टम के बाद अब्दुल वहाब का शव गांव पहुंचा। गमगीन माहौल में शव को सुपुर्द ए खाक किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed