फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Three miscreants who shot the crockery trader arrested

क्रॉकरी व्यापारी को गोली मारने वाले बदमाश धरे

Wed, 21 Jul 2021 12:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 21 Jul 2021 12:21 AM IST
विज्ञापन
Three miscreants who shot the crockery trader arrested
मुजफ्फरनगर के पचैडा-नसीरपुर रोड पर मुठभेड के बाद घटनास्थल पर पडी बाइक। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
मुजफ़्फरनगर। पुलिस ने नई मंडी क्षेत्र में गत नौ जुलाई को क्रॉकरी व्यापारी को लूट के इरादे से गोली मारने वाले तीनों बदमाश मंगलवार दिनदहाड़े मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिए। नसीरपुर रोड पर हुई मुठभेड़ में दो लुटेरों को दोनों पैरों में दो-दो गोलियां लगीं हैं, जिनसे तमंचे-कारतूस और देवबंद से लूटी गई बाइक बरामद की गई है।
विज्ञापन

नई मंडी थाना पुलिस मंगलवार दोपहर शहर के भोपा रोड पर बकरीद के चलते वाहन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान संदिग्ध बाइक सवार तीन युवकों को रोकने का प्रयास किया गया तो वे हाईवे की तरफ भागते हुए रजबहा पटरी से होते हुए नसीरपुर रोड पर जा पहुंचे। वहां भी नई मंडी थाना पुलिस चेकिंग कर रही थी, जिन्होंने वायरलेस मैसेज मिलने के बाद तीनों युवकों को रोकने का प्रयास किया तो उन्होंने पुलिस टीम पर फायरिंग करते हुए भागने का प्रयास किया। सूचना पर सीओ मंडी हिमांशु गौरव व इंस्पेक्टर अनिल कपरवान टीम के साथ मौके पर जा पहुंचे, जहां पुलिस कार्रवाई में दो बदमाशों को दोनों पैरों में दो-दो गोलियां लगीं। इसके साथ ही तीसरे बदमाश को पुलिस ने घेराबंदी कर दबोच लिया। सीओ मंडी ने बताया कि घायल बदमाशों में खतौली निवासी अरुण और चरथावल के गांव बिरालसी निवासी अक्षय उर्फ बलवंत हैं, जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें अरुण के खिलाफ विभिन्न थानों में एक दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। वहीं, अक्षय के ऊपर भी जनपद के साथ ही सहारनपुर में भी लूट के कई मुकदमे दर्ज हैं। तीसरे बदमाश हापुड़ के गांव बदनोली निवासी विकास भी लुटेरा है, जिसके अपराधिक इतिहास की जानकारी ली जा रही है।
विज्ञापन

देवबंद से लूटी थी बाइक, मुकदमा दर्ज नहीं
मुजफ्फरनगर। सीओ नई मंडी हिमांशु गौरव ने बताया कि मुठभेड़ में गिरफ्तार लुटेरों के पास से जो बाइक बरामद की गई है, वह देवबंद कोतवाली क्षेत्र से लूटी गई है। पुलिस ने बाइक मालिक से किसी तरह संपर्क किया तो पता चला कि लूट के बावजूद देवबंद पुलिस ने मंगलवार दोपहर तक पीड़ित की तहरीर पर किसी तरह की रिपोर्ट ही दर्ज नहीं की।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोटी रकम के अंदेशे में मारी थी व्यापारी को गोली
मुजफ्फरनगर। नसीरपुर रोड से मुठभेड़ में तीनों लुटेरों को गिरफ्तार करने वाले इंस्पेक्टर अनिल कपरवान ने बताया कि पूछताछ में लुटेरों ने बताया कि उन्हें क्रॉकरी व्यापारी मनोज गुप्ता के पास मोटी रकम होने का अंदेशा था। कई दिन तक उन्होंने व्यापारी की रेकी करने के बाद नौ जुलाई को पटेलनगर में उसके घर के पास ही रोककर लूट का प्रयास किया। व्यापारी व उसके नौकर ने लुटेरों का विरोध किया तो उन्होंने उसे गोली मार दी, जिसके बाद वे बाईपास हाईवे होते हुए फरार हो गए थे। उन्होंने बताया कि आज भी बदमाश लूट के इरादे से उत्तराखंड के कस्बा झबरेड़ा जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed