{"_id":"60f717e48ebc3e6d5624172d","slug":"three-miscreants-standing-with-the-intention-of-looting-arrested-muzaffarnagar-news-mrt548293071","type":"story","status":"publish","title_hn":"लूटपाट के इरादे से खड़े तीन बदमाश गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लूटपाट के इरादे से खड़े तीन बदमाश गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लूटपाट के इरादे से खड़े तीन बदमाश गिरफ्तार
तितावी (मुजफ्फरनगर)। पानीपत-खटीमा मार्ग पर चिरवा टिल्ला के पास शामली की ओर से आ रहे व्यापारी से 20 लाख रुपये लूटने की फिराक में खड़े तीन बदमाशों को पुलिस ने मुठभेड़ में दबोच लिया। सीओ बुढ़ाना विनय गौतम ने बताया कि गिरफ्तार बदमाशों में बुढ़ाना के गांव परासौली निवासी विवेक सैनी, शाहपुर क्षेत्र के गांव पलड़ी निवासी बंटी सैनी और सागर सैनी शामिल हैं।
पानीपत-खटीमा राजमार्ग पर चिरवा टिल्ला के पास मंगलवार सुबह सड़क किनारे संदिग्ध बाइक पर खड़े तीन बदमाशों को गश्त कर रहे एसओ ने पूछताछ के लिए रोकने की कोशिश की। पीछा करने पर पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। इस पर पुलिस ने घेराबंदी कर तीनों बदमाशों को दबोच लिया। गिरफ्तार बदमाशों के पास से संदिग्ध बाइक के साथ ही दो तमंचे-चार कारतूस भी बरामद किए गए हैं। पूछताछ में बदमाशों ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि शामली का एक व्यापारी बाइक पसे 20 लाख रुपये लेकर इस मार्ग पर आने वाला है। इस पर तीनों ने उसे लूटने की योजना बना ली और व्यापारी के आने से पूर्व ही पानीपत-खटीमा राजमार्ग पर आकर खड़े हो गए। इससे पहले की बदमाश घटना को अंजाम देते, वे पुलिस के हत्थे चढ़ गए। तीनों बदमाशों से पुलिस पूछताछ कर रही है।