फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Three members of oil theft gang arrested

तेल चुराने वाले गिरोह के तीन सदस्य गिरफ्तार

Sat, 09 Oct 2021 12:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 09 Oct 2021 12:15 AM IST
विज्ञापन
Three members of oil theft gang arrested
तेल चुराने वाले गिरोह के तीन सदस्य गिरफ्तार
विज्ञापन

बुढ़ाना। हाईवे पर एक रेस्टोरेंट के पास से पुलिस ने तेल के टैंकर से तेल चुराने वाले गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से पुलिस ने तमंचे, कारतूस, चाकू, बिना नंबर का ट्रक, तेल निकालने के पाईप आदि बरामद किया।
मेरठ-करनाल हाईवे पर पुलिस गश्त कर रही थी। शुक्रवार को सुबह करीब नौ बजे पुलिस को तेल चुराने वाले गिरोह के मेरठ की ओर से आने की सूचना मिली। पुलिस ने इटावा गांव के निकट हाईवे पर बने एक रेस्टोरेंट के पास बिना नंबर के एक ट्रक को रोक लिया। पुलिस ने ट्रक सवार तीन युवकों को हिरासत में लिया। तलाशी के दौरान पुलिस को उनके कब्जे से तमंचा, कारतूस, चाकू, बिना नंबर का ट्रक, तेल निकालने के पाईप व अन्य सामान बरामद किया।
विज्ञापन

पकड़े गए बदमाशों से पूछताछ के बाद पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त राशिद, जिशान व शाहरुख मेरठ जनपद के जानी थाना क्षेत्र के गांव सिवालखास के रहने वाले हैं। यह गिरोह रात में सड़क किनारे खड़े टैंकरों से तेल चुराने का कार्य करता है। पूछताछ के बाद पुलिस ने तेल चोर गिरोह के तीनों सदस्यों का चालान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed