फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Three killed in fever in Kisanpur

किशनपुर में जानलेवा बुखार से तीन की मौत, कोहराम      

Tue, 10 Oct 2017 12:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Tue, 10 Oct 2017 12:21 AM IST
विज्ञापन
Three killed in fever in Kisanpur
बुखार से युवक की मौत के बाद विलाप करते परिजन। - फोटो : अमर उजाला
मोरना के गांव किशनपुर में बुखार के प्रकोप के चलते तीन लोगों की मौत हो गई। परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। ग्रामीणों ने स्वास्थ्य विभाग पर लापरवाही के आरोप लगाते हुए गांव में कैंप करने की मांग की है। मोरना, भोपा, भोकरहेड़ी में बुखार का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। बुखार ने सोमवार को तीन लोगों की जान लील ली। भोपा  के पांच हजार की आबादी वाले गांव किशनपुर में बुखार से 62 वर्षीय शैदा हसन पुत्र इमामुददीन की मौत हो गई।
विज्ञापन


वह पांच दिन से बुखार से पीड़ित था। वायरल बुखार के चलते शैदा को बेगराजपुर स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उपचार के दौरान वृद्ध की मौत हो गई। वहीं, गांव के ही 25 वर्षीय वसीम पुत्र सईद अहमद जो इलेक्ट्रानिक्स का कार्य करता था। दस दिन से बुखार से पीड़ित था। तेज बुखार के चलते वसीम को मुजफ्फरनगर के ईवान हॉस्पिटल ले जाया गया, वहां से मेरठ के जसवंतराय अस्पताल में रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


डेंगू के चलते वसीम की सोमवार को मौत हो गई। वसीम के परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव किशनपुर के ही बालक मोहम्मद समाईश पुत्र मनव्वर को बुखार के चलते भोपा के सरकारी अस्पताल पर ले जाया गया, वहां से गंभीर हालत में जिला चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


लापरवाही का आरोप लगाया
बालक के परिजनों का आरोप है कि जिला चिकित्सालय के चिकित्सकों द्वारा करवाचौथ का त्योहार मनाने के कारण परिजनों को सोमवार सुबह आने की बात कहकर चलता कर दिया। इलाज नहीं मिल पाने के कारण समाईश की मौत हो गई। सरकारी अस्पताल में चिकित्सा नहीं मिलने से हुई समाईश की मौत से परिजनों में रोष व्याप्त है। मृतक के परिजनों में कोहराम मचा है। बुखार से ग्रामीणों में दहशत व्याप्त है। ग्राम प्रधान मोहम्मद गुफरान, पूर्व प्रधान साबिर, दोस्त मौहम्मद, शैदा, फुरकान आदि ने स्वास्थ्य विभाग से गांव में कैंप कराने की मांग की है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed