फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Three injured in road accidents in Jansath

जानसठ में सड़क हादसों में तीन घायल

Thu, 02 Sep 2021 11:29 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 02 Sep 2021 11:29 PM IST
विज्ञापन
Three injured in road accidents in Jansath
जानसठ (मुजफ्फरनगर)। अलग-अलग क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में बच्चे सहित तीन लोग घायल हो गए। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।
विज्ञापन

जिला बागपत निवासी परवेज बाइक से अपनी पत्नी और पांच वर्षीय पुत्र जातून को लेकर बिजनौर में रिश्तेदारी में जा रहा था। पानीपत खटीमा राजमार्ग पर ढ़ासरी गेट के सामने पीछे से आ रहे ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से परवेज व उसका का पांच वर्षीय पुत्र जातून घायल हो गए, पत्नी बाल-बाल बची। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं वहीं दूसरी घटना गांव कवाल में बस का पहिया पैर पर उतरने से ग्रामीण घायल हो गया। मीरापुर क्षेत्र के गांव घुमा निवासी मांगेराम पुत्र चंद्रसैन बृहस्पतिवार को किसी काम से मुजफ्फरनगर गया। मुजफ्फरनगर से लौटते हुए वह प्राइवेट बस से गांव कवाल में किसी कार्य से उतरने लगा। बस से उतरते हुए अचानक चालक ने बस को चला दी। जिससे मांगेराम के दोनों पैर बस के पहिए के नीचे आने से कुचले गए। घायल मांगेराम को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां पर गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed