फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Three including former district panchayat president died from Corona

कोरोना से पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सहित तीन की मौत

Thu, 20 May 2021 12:13 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 20 May 2021 12:13 AM IST
विज्ञापन
Three including former district panchayat president died from Corona
कोरोना से पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सहित तीन की मौत
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सुदेशा मलिक (62) सहित तीन लोगों की कोरोना से मौत हो गई। अब तक करीब 232 मरीजों की मौत हो चुकी है। बुधवार को 174 नए संक्रमित मिले हैं। जिले में दस साल से कम के पांच बच्चे भी संक्रमित मिले हैं। 441 मरीज ठीक हो गए। इसके बावजूद भी जनपद में 3852 मरीजों का उपचार चल रहा है।
पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सुदेशा मलिक मेरठ के हास्पिटल में भर्ती थीं। उनके निधन से रालोद और जिले में शोक की लहर है। जिला पंचायत में दस वर्षों तक तरसपाल मलिक परिवार का राज रहा। वर्ष 2000 में तरसपाल मलिक निर्विरोध जिला पंचायत अध्यक्ष बने। दूसरी बार 2005 में उनकी पत्नी सुदेशा मलिक जिला पंचायत अध्यक्ष चुनी गईं। वह भी निर्विरोध जिला पंचायत अध्यक्ष रहीं। मूल रूप से शामली जिले के गांव सुन्ना की मूल निवासी सुदेशा मलिक कोरोना की चपेट में आ गई थीं। मेरठ के कैलाश हॉस्पिटल में भर्ती थीं। बृहस्पतिवार की सुबह वह कोरोना से जंग हार गईं। तरसपाल मलिक रालोद के बड़े नेताओं में शुमार हैं। सुदेशा मलिक के निधन से रालोद में शोक की लहर दौड़ गई। जिला पंचायत का स्टाफ भी गमगीन है। रालोद जिलाध्यक्ष अजीत राठी, सुधीर भारतीय, पूर्व मंत्री योगराज सिंह, पूर्व विधायक राजपाल बालियान, पूर्व मंत्री धर्मवीर बालियान ने सुदेशा मलिक के निधन पर शोक व्यक्त किया है।
विज्ञापन

उधर, सीएमओ डॉ. एमएस फौजदार ने बताया कि बेगराजपुर मेडिकल कॉलेज में भर्ती दो मरीजों की मृत्यु हो गई। छपार निवासी 65 साल की महिला की मृत्यु हुई। इसके अलावा शहर निवासी 45 साल के व्यक्ति की भी उपचार के दौरान मृत्यु हुई है। बुधवार को विभिन्न जांच में 174 नए संक्रमित मिले हैं। इनमें से अधिकांश मरीजों के संपर्क में आकर संक्रमित हुए हैं। शहर के बजाय अब भी देहात में ज्यादा मरीज मिल रहे हैं। बुधवार को शहर में 86 पॉजिटिव और देहात में 88 ग्रामीण कोरोना संक्रमित मिले हैं। इनमें 54 महिलाएं और 120 पुरुष है। इनमें दस साल से कम के पांच बच्चे भी शामिल हैं। इनके अलावा 441 मरीज ठीक हुए हैं। अभी तक जिले में कोरोना के 28585 मरीज मिल चुके हैं, जिनमें से 24502 मरीज ठीक हुए है। अभी भी 3852 मरीजों का उपचार चल रहा है। बुधवार को जिले में 3661 लोगों की कोरोना जांच के लिए सैंपल लिए गए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed