फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Three divorces given to women in Bhalwa village

विवाहिता को तीन तलाक देकर डाक से चिट्ठी भेजी 

Fri, 19 Jan 2018 12:04 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/मुजफ्फरनगर
ब्यूरो, अमर उजाला/मुजफ्फरनगर Updated Fri, 19 Jan 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
Three divorces given to women in Bhalwa village
एसडीएम के पास शिकायत लेकर पहुंची महिला। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
जानसठ के गांव भलवा निवासी विवाहिता को उसके पति ने तीन बार तलाक देने की चिट्ठी लिखकर डाक से भेजी है। बाकायदा चिट्ठी के अंदर दो गवाह के नाम भी लिखे हैं, जिनके सामने पति ने तीन बार तलाक बोला है। चिट्ठी मिलने पर पीड़िता अपनी मां के साथ एसडीएम से मिली और अपनी आपबीती सुनाई। 
विज्ञापन


गांव भलवा निवासी सगीरन पत्नी जमील अपनी विवाहिता पुत्री अंजुम को लेकर तहसील में एसडीएम श्याम अवध चौहान से मिलने पहुंची। सगीरन ने बताया कि सन 2013 में दंगे होने के बाद वह अपने परिवार के साथ गांव खेड़ी पट्टी, थाना भौराकलां से आकर गांव भलवा में रहने लगी थी।
विज्ञापन


वर्ष 2016 में गांव भलवा निवासी हारुन पुत्र काजिम उसकी पुत्री अंजुम को बहला फुसलाकर भगाकर ले गया था। सगीरन ने युवक के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज कराया था। आरोप है कि युवक पर गांव में एक युवती के साथ गैंगरेप करने का मुकदमा भी चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणों ने आपस में दोनों पक्षों का समझौता कराकर अंजुम व हारुन का निकाह करा दिया था। पिछले दो माह पूर्व हारुन ने मारपीट कर अंजुम को घर से बाहर निकाल दिया। उसी दिन से अंजुम अपनी मां के पास रह रही है। अंजुम को नौ माह का एक बच्चा है और वह गर्भ से भी है।


मां सगीरन ने बताया कि अब हारुन ने उसकी पुत्री को तीन बार तलाक कहने की चिट्ठी लिखकर डाक से भेज दी। सगीरन ने बताया कि चिट्ठी में गांव के उन दो गवाहों के नाम भी लिखे, जिनके समक्ष हारुन ने अपनी पत्नी को तीन बार तलाक बोला है। पीड़िता और उसकी मां ने एसडीएम श्याम अवध चौहान से इंसाफ की गुहार लगाई। एसडीएम ने जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed