{"_id":"5c952933bdec2214530f9ea0","slug":"three-dead-in-road-accidents-kohram-march","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसों में तीन की मौत, कोहराम मचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसों में तीन की मौत, कोहराम मचा
Fri, 22 Mar 2019 11:58 PM IST
Deepak Sharma
मुजफ्फरनगर/अमर उजाला/ब्यूरो
मुजफ्फरनगर/अमर उजाला/ब्यूरो
Published by: Deepak Sharma
Updated Fri, 22 Mar 2019 11:58 PM IST
विज्ञापन
accident
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भोपा/मोरना/सिखेड़ा। होली के दिन हुए अलग-अलग सड़क हादसों में तीन युवकों की जान चली गई। ककरौली थाना क्षेत्र के गांव भुवापुर निवासी हरीश (19) पुत्र सुरेंद्र चौहान बृहस्पतिवार शाम दोस्त रोहित को गांव केडी दरियापुर में छोड़कर बाइक से लौट रहा था। गांव खरपोड़-भुवापुर मार्ग पर वाहन ने हरीश की बाइक में टक्कर मार दी, जिससे वह घायल हो गया। सूचना पर पहुंचे परिजन घायल को जिला अस्पताल ले गए, जहां से उसे गंभीर हालत में मेरठ के लिए रेफर कर दिया गया।
वहां उपचार के दौरान हरीश की मौत हो गई। परिजनों नेे शुकतीर्थ श्मशान घाट पर शव का अंतिम संस्कार कर दिया। उधर, भोपा में रहकड़ा पुलिया के निकट बृहस्पतिवार शाम ससुराल से लौट रहे युवक की तेज रफ्तार बाइक पेड़ से टकराने से मौत हो गई। थाना मंसूरपुर के गांव अजमतगढ़ निवासी नेपाल (46) पुत्र गजेसिंह होली मिलने मोरना स्थित ससुराल गया था।
वहां से शाम के समय लौटते हुए रहकड़ा पुलिया पर उसकी तेज रफ्तार बाइक बेकाबू होकर पेड़ से टकराकर गहरी खाई में जा गिरी। राहगीरों की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल भेजा, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। वहीं, सिखेड़ा थाना क्षेत्र में गांव नंगला मुबारिक के निकट बृहस्पतिवार शाम एक युवक सड़क किनारे घायलावस्था में पड़ा मिला, जिसकी बाइक भी पास ही में पड़ी थी। पुलिस ने युवक को जिला अस्पताल भेज दिया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस के अनुसार, शव की शनाख्त जानसठ के गांव गढ़ी निवासी सोनू पुत्र सिंगूरा के रूप में हुई।
विज्ञापन
जहरीले कीट के काटने से युवक की मौत
छपार। कस्बा निवासी वासिद (25) पुत्र लियाकत बृहस्पतिवार सुबह खेत में पानी चलाने गया था। दोपहर तक भी घर नहीं लौटने पर परिजन उसे देखने पहुंचे तो वह ट्यूबवेल के निकट अचेतावस्था में पड़ा मिला। इस पर परिजन उसे घर ले आए। डॉक्टरों को दिखाया तो उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों के अनुसार, वासिद का शव नीला पड़ा हुआ था, जिसके चलते अंदेशा जताया जा रहा है कि उसे खेत पर किसी जहरीले कीट ने काट लिया, जिससे उसकी मौत हो गई। परिजनों ने गमगीन माहौल में शव को दफना दिया है।