फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Three days ago, Ravi and his associates had looted on Nasirpur Road

Muzaffarnagar News: तीन दिन पहले नसीरपुर रोड पर इनामी रवि व साथी ने की थी लूटपाट

Sun, 24 Aug 2025 01:23 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 24 Aug 2025 01:23 AM IST
विज्ञापन
Three days ago, Ravi and his associates had looted on Nasirpur Road
मुजफ्फरनगर। एसटीएफ मेरठ व नई मंडी कोतवाली पुलिस की बागोवाली चौराहे के पास संयुक्त मुठभेड़ में गिरफ्तार घायल सवा लाख के इनामी दौराला निवासी रवि ने तीन दिन पहले भी नसीरपुर क्षेत्र में लूटपाट की थी। उससे पुलिस ने लूटी बाइक व सामान बरामद कर इस घटना का भी खुलासा किया है। कोर्ट ने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
विज्ञापन


एसपी सिटी सत्य नारायण प्रजापत ने बताया कि रवि को शुक्रवार रात पकड़ा गया। उसने अपने साथियों दौराला निवासी अरविंद व सन्नी के साथ 18 अप्रैल को भोपा रोड पर भूसा व्यापारी प्रवीण से 11 लाख रुपये लूटे थे। उसके दोनों साथी पहले गिरफ्तार किये जा चुके हैं। वह फरार चल रहा था। उस पर एक लाख का इनाम घोषित था। उसने अपने दोनों साथियों के साथ मिलकर फरवरी माह में दिल्ली में एक व्यक्ति को गोली मारकर साढ़े चार लाख रुपये लूटे थे। इस मामले में उस पर 25 हजार का इनाम था। उसने अपने साथी पप्पू के साथ मिल कर तीन दिन पहले नई मंडी क्षेत्र कोतवाली के नसीरपुर रोड पर नियाजूपुरा शाहबुदीनपुर रोड निवासी शमशाद से पिस्टल के बल पर बाइक, नगदी, मोबाइल आदि सामान लूटा था। यह सामान मुठभेड़ में आरोपी से बरामद हुआ है। वह और उसका साथी शमशाद से लूटी बाइक पर घटना करने के इरादे से आए थे। उसका साथी भाग गया। आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया। वहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed