{"_id":"615f4f008ebc3e607647ca37","slug":"three-day-pro-kabaddi-tournament-sisauli-beats-agra-team-muzaffarnagar-news-mrt5596961113","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन दिवसीय प्रो-कबड्डी प्रतियोगिता : सिसौली ने आगरा की टीम को हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन दिवसीय प्रो-कबड्डी प्रतियोगिता : सिसौली ने आगरा की टीम को हराया
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर : सिसौली में आयोजित प्रो-कबड्डी का मैच खेलते आईटीबीपी और छतीसगढ़ टीम के खिलाड़ी।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिसौली (मुजफ्फरनगर)। सिसौली में चल रही तीन दिवसीय प्रो-कबड्डी प्रतियोगिता के दूसरे दिन सेना, पुलिस और एकेडमी की टीमों ने शानदार प्रदर्शन कर अगले दौर में स्थान पक्का किया। प्रतियोगिता में दूसरे दिन 14 मैच खेले गए। सिसौली की टीम ने आगरा की टीम को एकतरफा मुकाबले में 26-12 से हराते हुए अगले दौर में जगह पक्की की।
डीएवी इंटर कॉलेज के मैदान में तीन दिवसीय प्रो-कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। बृहस्पतिवार को कुल 14 कबड्डी मैच खेले गए। इनमें सेना के साथ ही जनपद पुलिस और बीके एकेडमी की टीमों ने शानदार प्रदर्शन किया। बेहद रोमांचक हुए सभी मैचों को देखने के लिए बड़ी संख्या में दर्शक भी मौजूद रहे। प्रतियोगिता के मुख्य मैचों में आईटीबीपी की टीम ने छत्तीसगढ़ टीम को बेहद कड़े मुकाबले में 32-30 अंकों से हराकर अगले दौर में प्रवेश किया।
जोधपुर की टीम ने आसरा की टीम को 27-24 से हराया, जबकि सिसौली की टीम ने आगरा की टीम को एकतरफा मुकाबले में 26-12 से रौंदते हुए अगले दौर में जगह पक्की की। इसके अलावा, यूपी पुलिस की टीम ने गांव मुंड़भर की टीम को 37-32 अंकों से हराकर अगला राउंड में जगह बनाई।
विज्ञापन
इसके साथ ही बीके एकेडमी की टीम ने भापरा की टीम को एकतरफा मुकाबले में 42-09 अंकों से रौंद डाला। डीएवी इंटर कॉलेज के मैदान में चल रही प्रो-कबड्डी प्रतियोगिता के मैचों को देखने के लिए बड़ी संख्या में दर्शक मौजूद रहे, जिनकी वाहवाही के बीच खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के विजेता का फैसला शुक्रवार को होगा।