{"_id":"60086ed18ebc3e32921af87c","slug":"three-crows-found-dead-in-purkaji-muzaffarnagar-news-mrt5215113117","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुरकाजी में तीन कौवे मृत मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुरकाजी में तीन कौवे मृत मिले
विज्ञापन
पुरकाजी में मिले मृत कौवों की जांच करते पशु चिकित्सक
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुरकाजी में तीन कौवे मृत मिले
मुजफ्फरनगर, पुरकाजी। हाईवे किनारे तीन कौवे मृत मिलने से लोगों में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी पशु चिकित्सक को दी। पशु चिकित्सक ने जांच के बाद कौवों को गड्ढे में दबवा दिया।
बुधवार सुबह करीब सात बजे कस्बे में एसडी इंटर कॉलेज के सामने हाईवे पर तीन कौवे मरे हुए पड़े होने से आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। लोगों ने पुलिस को इस बारे में बताया। पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी पशु विभाग को दी। मगर, जब तक पशु विभाग की टीम मौके पर पहुंची, तब तक कस्बे में सफाई कर रहे नगर पंचायत के सफाई कर्मियों ने मृत कौवे कूड़े की ट्रैक्टर ट्राली में डाल लिए। पशु विभाग की टीम ने कौवों को ट्रैक्टर ट्राली से उतारकर उन्हें अपने कब्जे में लेकर उनकी जांच की। पशु चिकित्सक डाक्टर मोहित चौहान ने बताया कि मृत कौवों की जांच की गई है, जिसमें विद्युत करंट से मौत होने की पुष्टि हुई है।