फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Three crows found dead in Meerapur area of Muzaffarnagar

मीरापुर क्षेत्र में मृत मिले तीन कौवे

Wed, 20 Jan 2021 12:05 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 20 Jan 2021 12:05 AM IST
विज्ञापन
Three crows found dead in Meerapur area of Muzaffarnagar
मीरापुर मे मृत पक्षी का सैंपल लेते कर्मचारी। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
मीरापुर क्षेत्र में मृत मिले तीन कौवे
विज्ञापन

मीरापुर (मुजफ्फरनगर)। मीरापुर क्षेत्र में तीन मृत कोवे मिलने से ग्रामीणों में दहशत पसर गई। पशु चिकित्सक ने पक्षियों के सैंपल लिए हैं।
गत सप्ताह कुतुबपुर में हुई कौवें की मौत बर्ड फ्लू से होने की पुष्टि हो चुकी है। कुतुबपुर से दस किलोमीटर का क्षेत्र सर्विलांस में है, जिसे अलर्ट जोन घोषित किया गया है। मगर, अभी भी कौवे मर रहे हैं, जिससे लोगों में भय का माहौल बना हुआ है। मंगलवार को मीरापुर क्षेत्र के शिवपुरी, कस्बे के योगमाया मंदिर और मोहल्ला पड़ाव चौक में तीन मृत कौवे पडे़े मिले। सूचना दिए जाने के काफी देर बाद पशु पालन विभाग की टीम मौके पर आई। टीम ने सभी का सैंपल लेकर जांच के लिए भेज दिए हैं। कस्बे में सैनिटाइज नहीं कराने को लेकर मोहल्लेवासियों ने रोष जताया। मीरापुर के पशु चिकित्सक समीर बिंदल ने बताया कि सभी पक्षियों के सैंपल ले लिए गए हैं। प्रारंभिक जांच में किसी में भी बर्ड फ्लू के लक्षण नहीं मिले हैं। फिर भी जांच को सैंपल भेजे जाएंगे।
बर्ड फ्लू को लेकर एपीसेंटर घोषित किए गए ग्राम कुतुबपुर को लगातार सैनिटाइज किया जा रहा है। पशु पालन विभाग के अधिकारियों ने कैंप लगा कर ग्रामीणों से सावधानी बरतने और घरों से कम ही निकलने की सलाह दी। उन्होंने ग्रामीणों से अफवाहों से भी बचने का आह्वान किया।
विज्ञापन

गत सप्ताह कुतुबपुर में मृत पाए गए कौवे के में बर्डफ्लू की पुष्टि होने के बाद गांव में जिला प्रशासन चौकसी बरत रहा है। कुतुबपुर में पशु पालन विभाग की ओर से बर्ड फ्लू सतर्कता सावधानी अभियान के तहत कैंप लगाकर लोगों को अफवाहों से बचने के लिए सलाह दी। डॉक्टर समीर बिंदल ने कहा कि यदि गांव में कोई पक्षी मृत पाया जाए तो उसे न छुएं और उसकी सूचना जिला प्रशासन को दें। कुतुबपुर में विभाग की ओर सावधानी के तौर पर सैनिटाइज का कार्य लगातार जारी है। कैंप में मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. एमपी सिंह ने भी लोगों को बर्ड र्फ्लू से बचाव की जानकारी दी। उधर, सर्विलांस क्षेत्र में पक्षियों की निगरानी की जा रही है। मुर्गी फार्म हाउस से सैँपल भी लिए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed