फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Three crooks go to bail in Tudwa Jail

सुशील मूंछ के गुर्गे समेत तीन शातिर जमानत तुड़वा जेल गए

Wed, 19 Aug 2020 12:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 19 Aug 2020 12:06 AM IST
विज्ञापन
Three crooks go to bail in Tudwa Jail
मुजफ्फरनगर। कुख्यात माफिया सरगना सुशील मूंछ के गुर्गे समेत तीन शातिर अपराधी 24 घंटे के भीतर पुलिस के खौफ से अपनी जमानत तुड़वाकर जेल चले गए हैं।
विज्ञापन

नई मंडी कोतवाली का टॉप-10 अपराधी संकेत शर्मा पुत्र शंभूदयाल शर्मा निवासी अंकित विहार कुख्यात माफिया सरगना सुशील मूंछ गैंग का गुर्गा है। एसएसपी अभिषेक यादव ने बताया कि हत्या के एक मुकदमे में नंगला मंदौड़ निवासी अखिल व निखिल पुत्रगण योगेंद्र ने उसकी जमानत ली थी। पुलिस सक्रियता की वजह से आरोपी संकेत जमानत तुड़वाकर जेल चला गया है। आरोपी पर हत्या समेत आधा दर्जन मुकदमे दर्ज हैं, जो सुशील मूंछ गैंग का सक्रिय सदस्य है। वहीं, नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के अमित विहार निवासी थाने का टॉप-10 अपराधी जॉनी उर्फ आदित्य पुत्र सुरेंद्र भी बवाल व कातिलाना हमले के मामले में जमानत तुड़वाकर जेल चला गया है। आरोपी पर लूट समेत अन्य एक दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। थाना सिखेड़ा का टॉप-10 हिस्ट्रीशीटर कपिल पुत्र कंवल सिंह निवासी गांव भटोड़ा भी गैंगस्टर एक्ट में जमानत तुड़वाकर जेल चला गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed