फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Three children scorched by high tension electric current

हाईटेंशन बिजली के करंट से तीन बच्चे झुलसे

Wed, 02 Mar 2022 12:27 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 02 Mar 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
Three children scorched by high tension electric current
जानसठ के मेहलकी में बिजली करंट से झुलसा बालक - फोटो : KHATAULI
हाईटेंशन बिजली के करंट से तीन बच्चे झुलसे
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, जानसठ। गांव मेहलकी में सड़क किनारे खेल रहे तीन बच्चे हाईटेंशन विद्युत लाइन का करंट लगने से झुलस गए। ग्रामीणों ने उन्हें सीएचसी में भर्ती कराया। एक बच्चे को गंभीर हालत में जिला चिकित्सालय के लिए रेफर किया है।

मंगलवार को गांव मेहलकी में गांव निवासी सुमित वीर का आठ वर्षीय पुत्र प्रेमपाल, योगेश पाल का सात वर्षीय पुत्र यशवर्धन, तरुण अन्य बच्चों के साथ राजकीय इंटर कॉलेज के पास खेल रहे थे। बच्चे वहां से गुजर रही हाईटेंशन विद्युत लाइन की चपेट में आने से झुलस गए। आसपास खेल रहे अन्य बच्चों के शोर मचाने पर ग्रामीण इकट्ठा हुए और करंट लगने से झुलसे तीनों बच्चों को उठाकर ग्राम प्रधान नरेंद्र सिंह, ग्रामीणों ने जानसठ सीएचसी में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों द्वारा बच्चों का उपचार किया गया। बच्चे प्रेमपाल को जिला चिकित्सालय के लिए रेफर किया है। ग्रामप्रधान नरेंद्र सिंह ने बताया कि कई बार विद्युत विभाग के अधिकारियों को विद्युत लाइन के तारों के कारण कोई बड़ी दुर्घटना होने के बारे में जानकारी दी गई, लेकिन आज तक कोई सुनवाई नहीं हुई। जिसके कारण गांव में तीन बच्चे खेलते हुए इसकी चपेट में आ गए और बच्चे मामूली रूप से करंट लगते ही दूर जाकर गिरे और झुलस गए और एक बड़ा हादसा होने से बच गया। जिसको लेकर विद्युत विभाग के अधिकारियों के खिलाफ ग्रामीणों में रोष व्याप्त है।

जानसठ के गांव मेहलकी में करंट लगने झुलसा बालक

जानसठ के गांव मेहलकी में करंट लगने झुलसा बालक- फोटो : KHATAULI

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed