फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Three bike riders injured in tractor trolley collision

ट्रैक्टर ट्राली की टक्कर से बाइक सवार तीन छात्र-छात्राएं घायल

Sat, 02 Apr 2022 12:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 02 Apr 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
Three bike riders injured in tractor trolley collision
मुजफ्फरनगर, भोपा। प्रयोगात्मक परीक्षा देने जा रहे बाइक सवार तीन छात्र-छात्राएं ट्रैक्टर ट्राली की साइड लगने से घायल हो गए। घायलों को भोपा सीएचसी ले जाया गया। वहां से उन्हें चिकित्सकों ने जिला चिकित्सालय भेज दिया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव बेलड़ा निवासी मानसी, आकृति व भोपा निवासी राजा शुक्रवार को बाइक पर सवार होकर मुजफ्फरनगर के एसडी मैनेजमेंट कॉलेज में प्रयोगात्मक परीक्षा देने जा रहे थे। वह बेलड़ा से गंग नहर पटरी कांवड़ मार्ग से भोपा की और कुछ दूरी पर पहुंचे तभी ट्रैक्टर ट्रॉली चालक ने उनकी बाइक में साइड मार दी। इस हादसे में तीनों छात्र-छात्राएं सड़क पर गिरकर घायल हो गए। चालक घटना के बाद ट्रैक्टर ट्राली लेकर फरार हो गया। राहगीरों व पुलिस के सहयोग से तीनों घायलों को भोपा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। गंभीर हालत के कारण चिकित्सकों ने घायलों को प्राथमिक उपचार देकर जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। घायलों के परिजन भी चिकित्सालय पहुंच गए। पुलिस ने ट्रैक्टर चालक की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed