फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Three bigha sugarcane crop burnt due to power corporation's negligence

भाजपा नेता के खेत में टूटकर गिरा जर्जर तार, दस बीघा गन्ने की फसल जली

Mon, 16 Nov 2020 09:29 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 16 Nov 2020 09:29 PM IST
विज्ञापन
Three bigha sugarcane crop burnt due to power corporation's negligence
विद्युत निगम की लापरवाही से जली तीन बीघा गन्ने की फसल
विज्ञापन

देवबंद। जर्जर हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर भाजपा नेता व को-ओपरेटिव बैंक के चेयरमैन चौधरी राजपाल सिंह के गन्ने के खेत में गिर गया, जिससे करीब दस बीघा गन्ने की फसल जल गई। सूचना पर पहुंचे दमकलकर्मियों ने बमुश्किल आग पर काबू पाया।

सोमवार को बंदर जुड्डा गांव निवासी भाजपा नेता चौधरी राजपाल सिंह के गन्ने के खेत में हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर गिर गया, जिससे खेत में खड़ी गन्ने की फसल जल गई। आग की लपटे उठती देख किसानों ने शोर मचाकर आग पर काबू पाने का प्रयास किया। किसानों की सूचना पर दमकलकर्मियों ने बमुश्किल से आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक करीब दस बीघे गन्ने की फसल जल चुकी थी। वहीं, चौ. राजपाल ने आरोप लगाया कि उन्होंने कई बार लिखित में निगम अधिकारियों को तार बदलवाने की मांग की लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया गया। निगम के एसडीओ अमित कुमार त्यागी का कहना है कि जांच कराई जा रही है। यदि किसी कर्मी की लापरवाही पाई जाती है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed