फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Three arrested including killer in Mohsina murder case

मोहसिना हत्याकांड में सुपारी किलर सहित तीन गिरफ्तार

Wed, 04 Aug 2021 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 04 Aug 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
Three arrested including killer in Mohsina murder case
मोहसिना हत्याकांड में सुपारी किलर सहित तीन गिरफ्तार
विज्ञापन

मंसूरपुर (मुजफ्फरनगर)। नेशनल हाईवे पर बेगराजपुर मेडिकल कॉलेज के सामने महिला मोहसिना की दिनदहाडे़ गोली मारकर हत्या के मामले में पुलिस ने सुपारी किलर सहित तीन और आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के गांव शेरनगर निवासी मोहसिना की 15 जुलाई को मुजफ्फरनगर मेडिकल कॉलेज के सामने गोली मारकर हत्या करने के मामले में पुलिस ने गांव शौरम निवासी तहसीन को गांव खुब्बापुर के तिराहे से मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया है। तहसीन के कब्जे से एक तमंचा व दो कारतूस भी बरामद किए गए। थाना प्रभारी ने बताया कि तहसीन ने ही अपने साथी कादिर के साथ मिलकर तीन लाख रुपये की सुपारी वसूलकर मोहसिना की हत्या की थी। तहसीन पेशेवर बदमाश है। शाहपुर थाने से भी हत्या के आरोप में जेल जा चुका है। थाना प्रभारी ने बताया कि मोहसिना हत्याकांड के ही दो अन्य नामजद आरोपी कय्यूम व इरफान निवासीगण शेरनगर को गांव पुरबालियान से गिरफ्तार किया गया है। सभी आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। इस हत्याकांड में पुलिस मृतका के पति फुरकान उर्फ सोनू व उसकी दूसरी पत्नी के पिता मेहरबान निवासी शौरम को पहले ही जेल भेज चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed