फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Three arrested along with BKU leader in blackmailing

ब्लैकमेलिंग में भाकियू पदाधिकारी गिरफ्तार

Wed, 15 Jul 2020 12:51 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jul 2020 12:51 AM IST
विज्ञापन
Three arrested along with BKU leader in blackmailing
ब्लैकमेलिंग में भाकियू नेता समेत तीन गिरफ्तार
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। दुष्कर्म का फर्जी आरोप लगाकर अंबा विहार निवासी डॉक्टर को ब्लैकमेल कर पांच लाख रुपये मांगने के मामले में भाकियू नेता समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। महिला ने दो दिन पूर्व डॉक्टर पर दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए शिकायत की थी, जिसकी जांच में मामला ब्लैकमेलिंग का पाया गया।
शहर की आवास विकास कॉलोनी निवासी महिला ने गत 12 जुलाई को शहर कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि वह अंबा विहार निवासी डॉक्टर अनीस के क्लीनिक पर दवा लेने गई थी। महिला ने डॉक्टर पर इस दौरान दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की थी। इंस्पेक्टर अनिल कपरवान ने बताया कि जांच में मामला फर्जी और ब्लैकमेलिंग से जुड़ा पाया गया। दरअसल, गांव सुजड़ू के जहांगीर पट्टी निवासी भाकियू के पूर्व नगर सचिव आबिद पुत्र अब्दुल करीम व फुरकान पुत्र तौफीक का करीब एक पखवाड़े पूर्व डॉ. अनीस से किसी मामले को लेकर विवाद हो गया था। इसकी रंजिश में दोनों आरोपियों ने महिला के साथ मिलकर डॉ. अनीस को दुष्कर्म के फर्जी मामले में फंसाकर उससे रुपये ऐंठने की साजिश रची। इसके तहत गत 12 जुलाई को महिला उपचार कराने के बहाने डॉ. अनीस के क्लीनिक पर पहुंची और दुष्कर्म का आरोप लगा दिया। इसके बाद आरोपियों ने डॉ. अनीस को कार्रवाई से बचाने के लिए पांच लाख की मांग की। इंस्पेक्टर ने बताया कि जांच में ब्लैकमेलिंग का खुलासा होने पर भाकियू नेता आबिद, फुरकान व महिला के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया। तीनों आरोपियों को मंगलवार को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

भाकियू जिलाध्यक्ष धीरज लाटियान का कहना है कि आबिद संगठन में पूर्व नगर सचिव पद पर था। फिलहाल संगठन की सभी कमेटियां भंग हैं। मामले का खुलासा होने पर आबिद को संगठन से निकाल दिया गया है और उसकी प्राथमिक सदस्यता भी रद्द कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed