{"_id":"69163e76ad5caaae2a09cd87","slug":"threatened-to-kill-children-and-commit-suicide-muzaffarnagar-news-c-29-1-smrt1037-158571-2025-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: बच्चों की हत्या कर खुद आत्महत्या करने की दी धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: बच्चों की हत्या कर खुद आत्महत्या करने की दी धमकी
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। थाना फुगाना क्षेत्र निवासी एक महिला ने क्रॉस मुकदमा दर्ज कराने के लिए दो युवकों पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया। उसने एसएसपी से कहा कि मुकदमा दर्ज नहीं हुआ तो वह बच्चों की हत्या कर खुद भी आत्महत्या कर लेगी। एसएसपी के आदेश पर उसे व उसके पति को पकड़ लिया गया। जांच में मामला फर्जी पाया।
बृहस्पतिवार को एसएसपी संजय कुमार वर्मा के पास जन शिकायत सुनने के दौरान फुगाना निवासी महिला पहुंची। उसका पति दो छोटे बच्चों को लेकर बाहर बैठा था। महिला ने बताया कि करीब एक माह पहले दो युवकों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस मुकदमा दर्ज नहीं कर रही है। एसएसपी ने जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया तभी महिला ने मुकदमा दर्ज न होने पर अपने बच्चों की हत्या कर खुद भी आत्महत्या करने की धमकी दे डाली। जांच में पता चला कि महिला पक्ष के खिलाफ पहले से ही दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज है। वह दुष्कर्म का क्राॅस मुकदमा दर्ज कराना चाह रही है।
एसएसपी के आदेश पर महिला थाना पुलिस उसे व उसके पति व बच्चों को थाने ले गई। सभी को फुगाना थाने ले जाया गया। सीओ फुगाना रुपाली रॉय ने फुगाना व महिला थाना पुलिस के साथ मौका मुआयना किया तो आरोप फर्जी पाया गया। सीओ फुगाना ने बताया कि प्रथम दृष्टया समझौता करने के दबाव के लिए महिला का आरोप लगाने सामने आया है। फिलहाल महिला व उसके पति को चेतावनी देकर छोड़ दिया गया है।