फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Threatened ADJ's wife to get life sentence

आजीवन कारावास की सजा कराने के लिए एडीजे की पत्नी को धमकाया

Wed, 16 Mar 2022 10:49 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 16 Mar 2022 10:49 PM IST
विज्ञापन
Threatened ADJ's wife to get life sentence
आजीवन कारावास की सजा कराने के लिए एडीजे की पत्नी को धमकाया
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। अदालत में चल रहे मुकदमे में आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा कराने के लिए अतिरिक्त जिला जज (एडीजे) के परिवार पर दबाव बनाया गया। न्यायिक अधिकारी की पत्नी को कॉल कर परिवार के चार सदस्यों के अपहरण और जान से मारने की धमकी दी गई। एडीजे की पत्नी ने पुलिस से शिकायत की है। थाना सिविल लाइन में आरोपी अमित जैन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। एडीजे के परिवार ने पुलिस सुरक्षा की मांग की है।
एडीजे कोर्ट संख्या -14 संदीप गुप्ता की पत्नी नीरू अग्रवाल ने मुकदमा दर्ज कराया है। उन्होंने पुलिस को बताया कि वह जज कंपाउंड में रहती हैं। नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला घेरखत्ती निवासी प्रदीप जैन की ओर से दर्ज कराया गया। अपहरण का एक मुकदमा उनके पति की कोर्ट में चल रहा है, जिसका फैसला सुरक्षित हो चुका है। आरोप है कि मुकदमे के वादी प्रदीप जैन का बेटा अमित जैन मोबाइल पर लगातार फोन कर दूसरे पक्ष को आजीवन कारावास की सजा दिलाने के लिए दबाव बना रहा है। ऐसा न करने पर पूरे परिवार का अपहरण कर हत्या की धमकी दे रहा है।
विज्ञापन

स्कूल से बच्चों का अपहरण कराने की धमकी दी जा रही है। 14 मार्च को धमकी के बाद पीड़िता ने अपने पति को न्यायालय से आवास पर बुला लिया। आरोप है कि अमित जैन भी पीछे-पीछे उनके सरकारी आवास में घुस गया और धक्का मुक्की कर दूसरे पक्ष को आजीवन कारावास की सजा न सुनाने पर धमकी दी। एसएसपी से परिवार की सुरक्षा व गनर मुहैया कराने की मांग की है। एसपी सिटी अर्पित विजय वर्गीय ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed