फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Thousands unknown file a lawsuit against

हजारों अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Sat, 12 Dec 2015 12:25 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
ब्यूरो/ अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Updated Sat, 12 Dec 2015 12:25 AM IST
विज्ञापन
Thousands unknown file a lawsuit against
मुजफ्फरनगर के चरथावल में भाजपा नेता के घर पर पथराव के मामले में पुलिस ने देर रात हजारों अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। शुक्रवार को भाजपा नेताओं ने कस्बे में पहुंचकर घटना की निंदा करते हुए आरोपियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को कमलेश तिवारी के बयान के विरोध में ज्ञापन देने के बाद प्रदर्शन करती भीड़ ने कस्बे में ठाकुर द्वारा मंदिर निवासी भाजपा नेता मिथुन त्यागी और कमलकांत पर हमला कर घर पर पथराव किया था। कस्बे में अराजकतत्वों की करतूत से माहौल गरमा गया था। शुक्रवार को केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान के भाई विवेक बालियान ने मौके पर कस्बा प्रभारी सूबे सिंह यादव से मामले की जानकारी जुटाने के बाद दोषियों को चिह्नित कर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की थी।
विज्ञापन


जिलाध्यक्ष सतपाल पाल, पूर्व विधायक अशोक कंसल, पूर्व पालिका चेयरमैन कपिल देव अग्रवाल, सुखदर्शन सिंह बेदी, विजय कश्यप, स्वामी यशवीर महाराज, रामपाल टेलर आदि ने पीड़ित भाजपा नेताओं के मकान पर पहुंचकर घटना की निंदा की। उन्होंने पुलिस को साफ शब्दों में चेतावनी दी कि यदि आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई, तो भाजपाई चुप नहीं बैठेंगे। कई दिन से मस्जिदों में भीड़ को एकत्र करने का ऐलान किया जा रहा था, लेकिन सरकार के इशारे पर पूरा प्रशासन चुप्पी साधे रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ज्ञापन देने के नाम पर लोगों से अभद्रता की गई। प्रदर्शन के नाम पर कुछ अराजकतत्व कस्बे के माहौल को खराब करने पर तुले हैं, जबकि जिले में दंगे के दौरान भी चरथावल की जनता ने परस्पर सौहार्द बरकरार रखा था। यदि पुलिस जल्द ही नहीं चेती तो इस तरह की करतूत से कुछ भी हो सकता है। उधर, पुलिस ने पथराव और हमला करने के मामले में हजारों अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है, लेकिन देर रात तक पुलिस मुकदमे की बात मीडिया से  छिपाती रही।

सुलहनामे के प्रयास रहे बेनतीजा
चरथावल। शुक्रवार देर शाम मिथुन त्यागी के आवास पर जिला मुख्यालय से पहुंचे भाजपा नेताओं और मुस्लिम समाज के जिम्मेदार नेताओं की वार्ता हुई। मुस्लिम समाज से जुड़े नेता घटना पर खेद जताने को तैयार थे, लेकिन भाजपा नेताओं ने कहा कि आरोपियों को सामने लाया जाए। उन्हें सामाजिक दंड दिया जाए अथवा पुलिस के हवाले किया जाए। बड़ों के खेद जताने पर मामला नहीं निपटेगा। इसके बाद दूसरे पक्ष के लोग वापस चले गए। पूर्व चेयरमैन फतेहदीन त्यागी, पूर्व चेयरमैन पति इस्लामुद्दीन, सतेंद्र त्यागी, सपा नगराध्यक्ष इमरान त्यागी, मेहरबान  त्यागी आदि मौजूद रहे।


जुमे पर चौकन्नी रही पुलिस
चरथावल। शुक्रवार को मुजफ्फरनगर में जुमे की नमाज के बाद कमलेश तिवारी के बयान के विरोध प्रदर्शन के मद्देनजर चरथावल पुलिस चौकन्नी रही। थानाध्यक्ष आनंद मिश्रा दधेडू चेकपोस्ट पर बैरियर लगवाकर भारी फोर्स के साथ खुद डटे थे। दोपहर एक बजे के बाद मुजफ्फरनगर में शामली और चरथावल बस स्टैंड के बजाए वाहनों की आवाजाही शनि मंदिर पर रोकी गई थी। पुलिस ने चरथावल क्षेत्र केे  दधेडू कलां, दधेडू खुर्द, निरधना, चरथावल और कुटेसरा पर कड़ी निगरानी की थी। जिला मुख्यालय की तरफ ट्रैक्टर-ट्रॉलियों से जाने  वाली भीड़ को नहीं जाने दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed