फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Those who encroach on the Zilla Parishad market will be fined

जिला परिषद मार्केट में अतिक्रमण करने वालों पर लगेगा जुर्माना

Fri, 24 Jun 2022 12:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jun 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
Those who encroach on the Zilla Parishad market will be fined
नगर की जिला परिषद मार्किट का निरीक्षण करते जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ वीरपाल निर्वाल। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
मुजफ्फरनगर। जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. वीरपाल निर्वाल ने विभागीय कर्मचारियों के साथ जिला परिषद मार्केट का भ्रमण किया। उन्होंने अतिक्रमण और गंदगी पर रोष जाहिर किया। अध्यक्ष ने कहा कि व्यापारी स्वच्छता अभियान में सहयोग करें। पार्क की स्थिति सुधारने का भरोसा दिया।
विज्ञापन

जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. वीरपाल निर्वाल जिला पंचायत सदस्यों और जिला पंचायत के अधिकारियों सहित जिला परिषद मार्केट का औचक निरीक्षण करने पहुंचे। मार्केट में अव्यवस्था , अतिक्रमण और गंदगी मिली। उन्होंने व्यापारियों से कहा कि एक हफ्ते में व्यवस्था चुस्त करने में अपना पूर्ण योगदान करें । जिला पंचायत अपने स्तर से आवश्यक कदम भी उठाएगी और सहयोग नहीं करने वाले व्यापारियों पर अर्थदंड भी लगाया जाएगा । व्यापारियों ने अपनी समस्याएं रखी, जिसका अध्यक्ष ने समाधान का भरोसा दिया। निर्वाल ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति के सहयोग से स्वच्छता अभियान परवान चढ़ सकता है। इस दौरान अमित रावल , तरुण पाल ,विपिन त्यागी ,हरेंद्र शर्मा , प्रमोद कश्यम , प्रवीण टेलर ,रामनाथ ए एमए जिंतेंद्र तोमर , वरिष्ठ लिपिक अक्षय शर्मा , रामकुमार शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed