फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Those who bow down, they touch the sky: Dr. Nawaz

जो लोग झुक जाते हैं वही छूते हैं आसमान : डा. नवाज

Sun, 05 Sep 2021 11:41 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 05 Sep 2021 11:41 PM IST
विज्ञापन
Those who bow down, they touch the sky: Dr. Nawaz
मेपल्स एकेडमी में शिक्षक दिवस कार्यक्रम में शिक्षकों को सम्मानित करते विधायक बृजेश सिंह, डा. नवा? - फोटो : DEVBAND
जो लोग झुक जाते हैं, वही छूते हैं आसमान : डा. नवाज
विज्ञापन

देवबंद (सहारनपुर)। शिक्षण संस्थानों में रविवार को शिक्षक दिवस धूमधाम से मनाया गया। शिक्षकों को प्रमाणपत्र देने के साथ ही इस वर्ष 10वीं व 12वीं की बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को ट्राफी देकर सम्मानित किया गया।
मेपल्स एकेडमी में विधायक बृजेश सिंह, सीबीएसई देहरादून के रीजनल आफिसर रणबीर सिंह और मशहूर शायर डा. नवाज देवबंदी ने शिक्षकों को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। डा. नवाज देवबंदी ने कहा कि जो लोग झुक जाते हैं, वही आसमान छूते हैं। विधायक बृजेश सिंह ने कहा कि बच्चों के भविष्य की सफलता की नींव शिक्षक द्वारा ही रखी जाती है। प्रधानाचार्य डा. चित्रा जोशी ने भी विचार रखे। दीपांशु कोहली व अभिनव मित्तल आदि छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। उत्कर्ष वत्स, नीलम सिंघल, सिम्मी मखीजा, मनीष बंसल, अंजुला शर्मा, मनोज कुमार, जतिन चौधरी मौजूद रहे।
विज्ञापन

पब्लिक गर्ल्स नर्सरी स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में डा. नवाज देवबंदी ने कहा कि समाज में शिक्षक सम्मान की बहाली शिक्षक, अभिभावक और छात्र के समर्पण से होगी। डॉ. रख्शनदा रूही ने कहा कि अध्यापक को सम्मान चाहिए, तो उसे शिक्षा के व्यवसायीकरण से बाहर आना होगा। इस्लामिया डिग्री कॉलेज की प्रो. डॉ. रहमत ने कहा कि समाज में बदलाव के साथ शिक्षा, शिक्षक के तौर-तरीके बदले हैं। मगर आदर्श गुरु का दर्जा आज भी वही है। संचालन सैयद वजाहत शाह ने किया। शिक्षक अंशुक कौशिक, असद सिद्दीकी, फरीहा सिद्दीकी, नजम अहमद, सफवाना उस्मानी, इरम सिद्दीकी, शाह फैसल मसूदी, नबील मसूदी, शेहला नाज, सबीहा, सफिया गौहर, सना अली आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

दून वैली पब्लिक स्कूल में छात्रों ने शिक्षक दिवस पर गीत, कविताएं व नृत्य नाटिका प्रस्तुत की। चेयरमैन राजकिशोर गुप्ता व प्रधानाचार्य सीमा शर्मा ने कहा कि अध्यापक सदैव अपने छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करता है। अंजली व अर्चना शर्मा ने कहा कि गुरू सदैव छात्रों का मार्ग प्रशस्त करते हैं।

दिल्ली में सम्मानित हुए देवबंद के शिक्षक
देवबंद। नई दिल्ली के कांस्टीट्यूशन क्लब में भव्य समारोह में स्प्रिंग डेल पब्लिक स्कूल के चेयरमैन साद सिद्दीकी और उप चेयरमैन अहमद सिद्दीकी को शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यों के लिए इंद्रप्रथ शिक्षा एवं खेल संगठन द्वारा सम्मानित किया गया।

नई दिल्ली में शिक्षक दिवस पर सम्मानित हुए स्प्रिंग डेल स्कूल के उप चेयरमैन अहमद सिद्दीकी

नई दिल्ली में शिक्षक दिवस पर सम्मानित हुए स्प्रिंग डेल स्कूल के उप चेयरमैन अहमद सिद्दीकी- फोटो : DEVBAND

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed