फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   This vaccine is life saving, if you have missed it then get vaccinated

ये टीका जिंदगी बचाने वाला, छूट गए हैं तो टीकाकरण करा लें

Sun, 10 Jul 2022 12:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 10 Jul 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
This vaccine is life saving, if you have missed it then get vaccinated
अमर उजाला अभियान : स्वास्थ्य
विज्ञापन

- चिकित्सक बोले, तीसरी लहर के खतरे को टालने में भी टीकाकरण की बड़ी भूमिका
- जागरूकता लाने में स्वास्थ्यकर्मियों, सामाजिक संगठनों और शिक्षण संस्थाओं की रही खास भूमिका
अमर उजाला ब्यूरो
मुजफ्फरनगर। कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए लगाए जा रहे टीके में स्वास्थ्यकर्मियों, सामाजिक संगठनों और शिक्षण संस्थाओं की खास भूमिका रही हैं। लोगों को प्रेरित करने, बूथ तक लाने और टीके के विषय में सही जानकारी उपलब्ध कराई गई। यही वजह है कि जिले में अभियान ने खूब रफ्तार पकड़ी। 45 साल से अधिक उम्र के आयु वर्ग की दूसरी डोज को छोड़ दें तो जनपद में टीकाकरण का लक्ष्य पूरा है।
सबसे बड़े ब्लॉक खतौली के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डॉ. अवनीश कुमार सिंह का कहना है कि जन जागरूकता से अभियान तेजी से आगे बढ़ा। दूसरी लहर के बाद कोरोना से बचाव के लिए टीके को लेकर जागरूकता और अधिक बढ़ी। आम से आम आदमी स्वास्थ्य केंद्रों तक पहुंचा। स्वास्थ्य विभाग की टीमें घर-घर गई और टीकाकरण किया गया। जो लोग छूट गए हैं, उनकी तलाश कराकर अभी भी अभियान जारी है। टीकाकरण किया जा रहा है। जानसठ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ. अशोक कुमार सिंह कहते हैं कि कोरोना संक्रमण के काल के दौरान डॉक्टरों की आमजन से निकटता बढ़ी है। अधिकतर लोग टीकाकरण कराने पहुंचे और जो छूट गए हैं, उन्हें स्वास्थ्य विभाग तलाशकर टीके लगा रहा है। सुरक्षित टीके की वजह से ही तीसरी लहर का खतरा टाला जा सका है।
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर में इस तरह आगे बढ़ रहा टीकाकरण
उम्र लक्ष्य प्रथम डोज द्वितीय डोज
45 प्लस 645468 701915 537197
18 प्लस 1336900 1351900 1443937
12-14 177555 120139 119100
15-18 194639 209182 206027
-------------------------------------------
युवाओं ने दिखाया सबसे ज्यादा जोश
टीकाकरण कराने में सबसे आगे युवा रहे। पहली और दूसरी डोज का औसत देखें तो लक्ष्य से अधिक टीकाकरण युवाओं ने कराया है।
जारी रहेगा टीकाकरण : सीएमओ
रोजाना केंद्र निर्धारित कर कोरोनारोधी टीकाकरण किया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग विभिन्न संगठनों के सहयोग से लोगों को जागरूक कर रहा है। - डॉ. महावीर सिंह फौजदार, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed