फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   This time you will be able to cast your vote even sitting at home

इस बार घर बैठे भी डाल सकेंगे वोट

Sun, 16 Jan 2022 01:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jan 2022 01:15 AM IST
विज्ञापन
This time you will be able to cast your vote even sitting at home
मुजफ्फरनगर। विधानसभा चुनाव में इस बार घर पर रहते हुए भी वोट डाला जा सकेगा। चुनाव आयोग ने कोरोना संक्रमितों, 80 से ऊपर के वृद्धों, सर्विस वोटर और दिव्यांगों के लिए यह सुविधा दी है। इन वोटर्स को पोस्टल बैलेट के लिए अलग से एक फार्म भरना होगा, जो विधानसभा के आरओ से मिलेगा।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण के फैलाव के बीच चुनाव आयोग ने विधानसभा चुनाव में लोकतंत्र के उत्सव को निर्बाध रूप से गति देने के लिए इस बार नई पहल की है। पहली बार कोरोना संक्रमितों को पोस्टल बैलेट की छूट दी जा रही है। कोरोना संक्रमण से पीड़ित लोगों को लाईन में लगने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। इससे पहले आयोग ने पोलिंग के अंतिम समय में कोरोना संक्रमितों को वोट डालने की छूट देने की बात की थी। यही नहीं 80 साल की आयु पार कर चुके वृद्धों, दिव्यांगों और सर्विस वोटर को पोस्टल बैलेट का लाभ दिया जा सकेगा। जिले में 55 हजार 298 ऐसे वोटर है जो पोस्टल बैलेट का प्रयोग कर सकते हैं, इनमें कोरोना संक्रमित शामिल नहीं है। इनमें 32898 वृद्ध, 16721 दिव्यांग वोटर और 5676 सर्विस वोटर हैं।
विज्ञापन

विधानसभा 80 से ऊपर दिव्यांग सर्विस वोटर
बुढाना : 6650- 3512- 2203
चरथावल: 5357- 2915- 986
पुरकाजी: 5179- 2454- 582
मुजफ्फरनगर: 4908- 2396- 353
खतौली: 5001- 2848- 829
मीरापुर: 5803- 2596- 723
कुल: 32898- 16721- 5676
आरओ के माध्यम से जारी हो रहे फार्म
जिला सहायक निर्वाचन अधिकारी संजीव कुमार ने बताया कि आयोग के निर्देश पर पोस्टल बैलेट के लिए 12डी फार्म भरना है। यह फार्म सभी विधानसभा के आरओ को उपलब्ध करा दिया गया है। जो कोरोना संक्रमित, वृद्ध, दिव्यांग या सर्विस वोटर पोस्टल बैलेट का प्रयोग करना चाहता है वह आरओ से फार्म लेकर आवेदन कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed