{"_id":"5a09e5394f1c1bdb538bced7","slug":"this-time-the-punch-will-show-in-ukraine","type":"story","status":"publish","title_hn":"इस बार यूक्रेन में पंच दिखाएगी झलक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इस बार यूक्रेन में पंच दिखाएगी झलक
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
Updated Tue, 14 Nov 2017 12:02 AM IST
विज्ञापन
sports
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर। देश के खिलाड़ियों और बेटियों के लिए केंद्र की मोदी सरकार हर वक्त तैयार है। इसकी बानगी सोमवार को देखने को मिली। जिले की बेटी झलक तोमर ने इंटरनेशनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप के लिए क्वालीफाई किया है, जबकि अगली प्रतियोगिता यूक्रेन में होनी थी।
बेटी के सामने ऐन वक्त पर पासपोर्ट की समस्या खड़ी हो गई। आनन-फानन में गाजियाबाद पासपोर्ट कार्यालय में अप्लाई किया गया, मगर यहां वक्त की दरकार बताई गई। इससे सब्र जवाब दे गया। इस पर रिश्तेदार और दोस्तों ने विदेश मंत्री सुषमा स्वराज को ट्वीट कर समस्या बताई। अब विदेश मंत्री की बदौलत बेटी जिले का नाम रौशन करने के लिए यूक्रेन रवाना होगी।
गांव खाजांपुर निवासी तेज बहादुर तोमर की बेटी झलक तोमर बॉक्सिंग में किस्मत आजमा रही है। बेटी ने रोहतक में पांच नवंबर से 10 नवंबर तक हुई नेशनल महिला बॉक्सिंग चैंपियनशिप में भाग लिया। प्रतियोगिता में झलक ने प्रतिद्विंद्वी को पछाड़कर 54 किलोभार में कांस्य पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया।
विज्ञापन
प्रतिभा और खेल के आधार पर झलक तोमर ने इंटरनेशनल महिला बॉक्सिंग चैंपियनशिप के लिए क्वालीफाई किया। इंटरनेशनल लेवल की यह प्रतियोगिता यूक्रेन में होनी है। यूक्रेन जाने के लिए झलक के पास पासपोर्ट नहीं था। परिजनों और झलक ने गाजियाबाद पासपोर्ट कार्यालय में अप्लाई किया।
इसके बाद भारत की विदेश मंत्री सुषमा स्वराज को ट्वीट के माध्यम से झलक के रिश्तेदार अन्नू तोमर ने पूरी कहानी बताई। इस पर तत्काल विदेश मंत्री
सुषमा स्वराज ने खिलाड़ी झलक तोमर की मदद की।
विदेश मंत्री ने गाजियाबाद पासपोर्ट कार्यालय को आदेश दिए। इस पर 24 घंटे के भीतर झलक तोमर का सभी कागजात जांचने के बाद पासपोर्ट जारी किया गया। सोमवार को गाजियाबाद पासपोर्ट कार्यालय से बेटी को पासपोर्ट मुहैया कराया गया। जिसके चलते झलक तोमर विदेशी धरती पर अपना पंच दिखाएगी। झलक तोमर मंगलवार को यूक्रेन के लिए रवाना होगी। झलक तोमर के रिश्तेदार अन्नू तोमर ने बताया कि झलक को पासपोर्ट मिल गया है।
मेडल लेकर लौटो बेटी
विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने झलक के लिए ट्वीट के माध्यम से शुभकामनाएं देने के साथ मेडल जीतने के लिए प्रेरित किया है। ट्वीट पर डाले गए नंबर पर उन्होंने फोन कर झलक को शुभकामना दी है।