फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   This time Shraddha will not be flooded in the spring

इस बार सावन में नहीं उमड़ेगा श्रद्धा का सैलाब

Tue, 23 Jun 2020 10:27 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jun 2020 10:27 PM IST
विज्ञापन
This time Shraddha will not be flooded in the spring
शुकतीर्थ के फिरोजपुर गांव का नीलकंठ महादेव मंदिर। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
इस बार सावन में नहीं उमड़ेगा श्रद्धा का सैलाब
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, भोपा। कोरोना संकट का असर आस्था पर भी पड़ेगा। कांवड़ यात्रा कोरोना के चलते स्थगित कर दी गई है। शिव भक्तों में इसे लेकर मायूसी तो है, लेकिन कोरोना के चलते ये मजबूरी भी है। कांवड़ यात्रा पांच से 17 जुलाई तक चलने वाली थी।

हर साल कांवड़ यात्रा में भोपा नहर पटरी से लाखों कांवड़िए गुजरते हैं। 10 दिन तक यह मार्ग कांवड़ियों के केसरिया रंग में रंगा नजर आता है। क्षेत्र के दो प्रसिद्ध शिव मंदिर हैं जिनमें हजारों शिवभक्त हरिद्वार, ऋषिकेश आदि से गंगाजल लाकर जलाभिषेक करते हैं। गंगा खादर क्षेत्र के गांव फिरोजपुर में प्राचीन सिद्धपीठ नीलकंठ महादेव मंदिर है। यह मंदिर मराठा काल से जुड़ा है। मंदिर में प्राचीन शिवलिंग स्थापित है। भोपा-मोरना मार्ग स्थित ककराला के जुड़ेश्वर महादेव मंदिर की भी अलग ही मान्यता है। यहां श्रावण में शिवरात्रि के निकट मेले का आयोजन किया जाता है। भारी संख्या में कांवड़िए यहां कांवड़ चढ़ाते हैं। फिरोजपुर मंदिर के अध्यक्ष अनुज कुमार, कैलाश चंद, ग्राम प्रधान नेमपाल व ककराला स्थित मंदिर के सोनवीर सिंह का कहना है कि शिवरात्रि पर जो भी सरकार की गाइडलाइन होगी उसका पालन किया जाएगा। उन्होंने शिव भक्तों से अनुरोध किया है कि वे भी सरकार के आदेश का पालन करें।

भोपा मोरना मार्ग स्थित ककराला का जुड़े श्वर महादेव मंदिर।

भोपा मोरना मार्ग स्थित ककराला का जुड़े श्वर महादेव मंदिर।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed