{"_id":"68a226ba4088095fd9045a78","slug":"this-time-on-sports-day-the-university-will-make-you-play-marbles-and-roll-tyres-muzaffarnagar-news-c-29-1-mng1001-152257-2025-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: इस बार खेल दिवस पर यूनिवर्सिटी खिलाएगी कंचे, चलवाएगी टायर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: इस बार खेल दिवस पर यूनिवर्सिटी खिलाएगी कंचे, चलवाएगी टायर
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
मुजफ्फरनगर। मां शाकुंभरी यूनिवर्सिटी सहारनपुर ने खेल दिवस पर पुरातन खेलों को बढ़ावा देने की तैयारी कर ली है। कंचे ही नहीं, बल्कि साइकिल के टायर चलाने की प्रतियोगिता होगी। सात पुरातन खेलों के लिए विवि की ओर से 24 अगस्त तक पंजीकरण होंगे।
यूनिवर्सिटी की ओर से राष्ट्रीय खेल दिवस पर परंपरागत खेलों को बढ़ावा देने के लिए यह पहल की गई है। 29 अगस्त के लिए विवि ने सहारनपुर, मुजफ्फरनगर और शामली के कॉलेजों को पत्र जारी किया है। खेलों में दो पैर बांधकर कूदना, कंचे, शटल रन, खड़े होकर खो-खो खेल, आंख पर पट्टी बांधकर मटका फोड़ना, साइकिल टायर रेस और स्टापू को शामिल किया गया है।
खाने कूदना यानी स्टापू वाला खेल केवल महिला वर्ग के लिए आरक्षित किया गया है। वहीं अन्य खेलों में दोनों वर्गाें के खिलाड़ी शामिल हो सकेंगे। यूनिवर्सिटी की ओर से जारी किए गए पत्र में कॉलेजों को नियम और खिलाड़ियों की संख्या भी भेजी गई है।
विज्ञापन
24 अगस्त तक विवि की ओर से दी गई ई-मेल के जरिए पंजीकरण होंगे। इसके बाद आयोजन स्थल तय किया जाएगा। परंपरागत खेलों को बचाने और युवाओं तक पहुंचाने के लिए यह पहल विवि की ओर से की गई है।