फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   This time

जनगणना में इस बार गोत्र के बजाय जैन लिखें

Sun, 15 Mar 2020 12:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 15 Mar 2020 12:18 AM IST
विज्ञापन
This time
वहलना में हुए वार्षिक अधिवेशन में सम्मानित हुए शाखाओं के पदाधिकारी। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
इस बार जनगणना में गोत्र के बजाय जैन लिखें
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। भारतीय जैन मिलन के 54 वें दो दिवसीय वार्षिक अधिवेशन में देशभर से जैन मिलन शाखाओं के प्रतिनिधि जुटे। वक्ताओं ने इस बार राष्ट्रीय जनगणना में जाति और धर्म के कॉलम के आगे गोत्र के बजाय जैन लिखने का आह्वान किया। भारतीय जैन मिलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेश जैन ‘रितुराज’ ने राजनीतिक दलों में जैन समाज का अधिक से अधिक प्रतिनिधित्व होने पर बल दिया। इसके लिए एकजुटता की अपील की गई।
अतिशय क्षेत्र वहलना के मंदिर परिसर में शनिवार को भारतीय जैन मिलन का 54 वां दो दिवसीय केंद्रीय अधिवेशन प्रारंभ हुआ। जैन मिलन और महिला जैन मिलन मेन मुजफ्फरनगर के आतिथ्य में देशभर के जैन मिलन शाखाओं के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। वक्ताओं ने इस बात पर चिंता जताई कि हम जैन न लिख कर गोत्र लिखते हैं। देश में जैन मतावलंबी 38 करोड़ के करीब हैं। मुंबई में ही 40 लाख से अधिक जैन समाज के लोग हैं। फिर भी हम अपना गोत्र लिखते हैं। वक्ताओं ने आह्वान किया कि इस बार राष्ट्रीय जनगणना में जाति और धर्म के कॉलम के आगे गोत्र न लगाकर जैन लिखा जाना चाहिए। भारतीय जैन मिलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेश जैन ‘रितुराज’ ने कहा कि आज राजनीतिक दलों में जैन समाज का प्रतिनिधित्व तेजी से कम हुआ है। इस पर हमें विचार करना होगा। उन्होंने सत्ता में भागीदारी के लिए अधिक से अधिक राजनीतिक दलों में प्रतिनिधित्व बढ़ाने पर बल दिया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जैन धर्म अनादिकाल से चला आ रहा है। भारतीय जैन मिलन, जैन समाज की सर्वोच्च संस्था है। मासिक मिलन के माध्यम से हम समाज के प्रत्येक वर्ग को मिलाने का प्रयास कर रहे हैं। केंद्रीय अधिवेशन शाखाओं व क्षेत्र के कार्यों का मूल्यांकन है। पुरस्कार वितरण के द्वारा शाखाओं के कार्यों को प्रोत्साहन है। आज क्षेत्र संख्या चार ने संपूर्ण भारत की शाखाओं का वात्सल्यमयी आतिथ्य किया है। हमें समाज को संगठित करते हुए राष्ट्र व समाज सेवा और शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ना है। विशिष्ट संरक्षक जयचंद जैन, कार्यक्रम चेयरमैन मनोज जैन, हर्षवर्धन जैन, मुख्य संयोजक वाईके जैन, अजय जैन, हर्ष जैन, अनिल जैन आदि ने विचार रखे। राजकुमार जैन, आदीश जैन, नरेश जैन, दीपांशु जैन, बिजेंद्र जैन, सचिन जैन, वीरेंद्र जैन, सुभाष जैन, दिनेश जैन, पंकज जैन, दिनेश जैन, राजेश जैन, मनमोहन जैन आदि मौजूद रहे। संचालन डॉ ज्योति जैन, नरेंद्र जैन राजकमल, नरेश जैन ने संयुक्त रूप से किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जयचंद जैन को लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड
मुजफ्फरनगर। पहले दिन तीन सत्र में अधिवेशन हुआ। शुभारंभ राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेश जैन रितुराज ने ध्वजारोहण कर दिया। प्रवीन जैन ने फीता काट कर मंच का उद्घाटन किया। मुख्य अतिथि राजेश जैन गर्ग डुप्लैक्स रहे। दीप प्रज्वलन नरेंद्र जैन, संजय जैन, राजीव जैन ने किया। समारोह के अध्यक्ष सुभाष जैन और मनमोहन जैन रहे। कार्यक्रम में भारतीय जैन मिलन के पूर्व अध्यक्ष जयचंद जैन को लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड देकर सम्मानित किया गया। राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष एवं कार्यक्रम चेयरमैन मनोज जैन को वीर ऑफ द ईयर का अवार्ड दिया गया। साल भर काम करने वाले शाखाओं के प्रतिनिधियों को भी सम्मानित किया गया।

पांच सौ से अधिक प्रतिनिधि पहुंचे
मुजफ्फरनगर। कार्यक्रम में तमाम शाखाओं से करीब 500 से अधिक प्रतिनिधियों ने भागीदारी की है। मेरठ, दिल्ली, सागर, बड़ौत सहारनपुर, बागपत, देहरादून, फरीदाबाद, खतौली, मध्य प्रदेश, मुंबई आदि स्थानों सेे भी शाखाओं के प्रतिनिधि सम्मेलन में आए हैं। सभी के लिए ठहरने की व्यवस्था वहलना के अलावा आसपास के होटलों में की गई है। पार्किंग व्यवस्था नंदगांव में की गई है। सुबह बरसात होने के कारण कार्यक्रम पंडाल के बजाए मंदिर परिसर के हॉल में किया गया। रविवार को अधिवेशन का समापन होगा।

मुजफ्फरनगर के वहलना में हुए भारतीय जैन मिलन के अधिवेशन में डॉ ज्योति जैन को सम्मानित करती महिलाए?

मुजफ्फरनगर के वहलना में हुए भारतीय जैन मिलन के अधिवेशन में डॉ ज्योति जैन को सम्मानित करती महिलाए?- फोटो : MUZAFFARNAGAR

वहलना में भारतीय जैन मिलन के वार्षिक अधिवेशन में मंचासीन अतिथिगण।

वहलना में भारतीय जैन मिलन के वार्षिक अधिवेशन में मंचासीन अतिथिगण।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed