{"_id":"62c72c8c971f4b0dd430fb67","slug":"this-is-a-circle-of-security-definitely-get-vaccine-to-protect-against-corona-muzaffarnagar-news-mrt5960596185","type":"story","status":"publish","title_hn":"यह सुरक्षा का घेरा है, जरूर लगवाएं कोरोना से बचाव का टीका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यह सुरक्षा का घेरा है, जरूर लगवाएं कोरोना से बचाव का टीका
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला स्वास्थ्य अभियान :
- गणमान्य लोगों ने अधिक से अधिक टीकाकरण कराने की अपील की
अमर उजाला ब्यूरो
मुजफ्फरनगर। कोरोना टीकाकरण को लेकर जिले के लोगों ने उत्साह दिखाया है। लेकिन अभी भी अलग-अलग वजहों से बच्चे, युवा और बुजुर्ग टीके (बूस्टर डोज) से वंचित हैं। बुजुर्गों को बूस्टर डोज नहीं लगी है। कोरोना से बचाव के लिए टीके की सुरक्षा सबसे ज्यादा जरूरी है। टीकाकरण के लिए युवा आसपास के लोगों को जागरूक करें।
केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान का कहना है कि कोरोना से बचाव के लिए टीके ने देश में बीमारी को फैलने से रोका है। इसलिए जरूरी है कि प्रत्येक व्यक्ति टीका लगवाए।
डीएम चंद्रभूषण सिंह का कहना है कि टीका अति आवश्यक है। स्वास्थ्य विभाग ने इसके लिए केंद्र निर्धारित किए हैं। इन केंद्रों पर पहुंचकर टीका लगवाना चाहिए। युवा समाज को जागरूक करें।
विज्ञापन
शुकतीर्थ के पीठाधीश्वर स्वामी ओमानंद ब्रहमचारी का कहना है कि कोरोना से बचाव और स्वस्थ समाज के निर्माण के लिए टीकाकरण जरूरी है। अपनी बारी आने पर टीका जरूर लगवाएं।
किसान नेता ठाकुर पूरण सिंह का कहना है कि कोरोना से बचाव के टीके ने देश की बड़ी आबादी की जान बचाई है। अपनी बारी आने पर टीकाकरण जरूर कराना चाहिए। इससे किसी तरह का नुकसान नहीं है।
अर्जुन अवार्डी पहलवान दिव्या काकरान का कहना है कि युवा अपने-अपने क्षेत्र में जाकर लोगों को जागरूक करें। टीकाकरण के लिए प्रेरित करें। टीके की सुरक्षा प्रत्येक व्यक्ति के लिए जरूरी है।
----------------------