{"_id":"5e0a466d8ebc3e87a511a8e2","slug":"thirty-percent-bus-passenger-reduced-in-cold-muzaffarnagar-news-mrt4613125104","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठंड में तीस प्रतिशत बस यात्री घटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ठंड में तीस प्रतिशत बस यात्री घटे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ठंड में तीस प्रतिशत बस यात्री घटे
मुजफ्फरनगर। घने कोहरे और सर्दी से आम जनजीवन प्रभावित है। इसका असर रोडवेज बस सेवा पर भी पड़ा है। सर्दी के कारण रोडवेज बसों में करीब तीस प्रतिशत यात्रियों की संख्या कम हो गई है। ऐसे में पर्याप्त यात्री नहीं मिलने के कारण डिपो को रोजाना करीब छह लाख रुपये के राजस्व ही हानि हो रही है।
मुजफ्फरनगर रोडवेज डिपो से बेडे़ में शामिल सभी बस सेवाएं भी नहीं चल रही है। क्योंकि पहले सीएए को लेकर प्रदर्शन और अब सर्दी कहर बरपा रही है, जिससे कम ही यात्री बसों में यात्रा कर रहे हैं। रात्रि कालीन सेवाएं सबसे अधिक प्रभावित है, जो अपना लोड फैक्टर भी पूरा नहीं कर पा रही है। डिपो के एआरएम बीपी अग्रवाल ने बताया कि घने कोहरे के कारण यात्रियों का आवागमन कम होने से निगम को लाखों का घाटा उठाना पड़ रहा है। आम दिनों में निगम की औसतन आय 25 लाख रुपये थी, जो कि 23 से 24 प्रतिदिन आ रही थी, जो अब घने कोहरे के कारण घटकर लगभग 17 लाख रुपये के पास आ गई है। लगभग 30 प्रतिशत संचालन प्रभावित हुआ है।