फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Third 'Moksha Dham' started in Janakpuri city

शहर के जनकपुरी में शुरू हुआ तीसरा ‘मोक्ष धाम’

Wed, 30 Sep 2020 11:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 30 Sep 2020 11:42 PM IST
विज्ञापन
Third 'Moksha Dham' started in Janakpuri city
शहर के जनकपुरी में शुरू हुआ तीसरा ‘मोक्ष धाम’
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। शहर क्षेत्र की लगातार बढ़ती आबादी के बीच तीसरा ‘मोक्ष धाम’ मोहल्ला जनकपुरी में बुधवार से शुरू हो गया। एक वर्ग की नाराजगी के बीच भारी पुलिस फोर्स की मौजूदगी में बुधवार को इस नए श्मशान घाट में पहले शव का अंतिम संस्कार किया गया।
शहर क्षेत्र में अब तक केवल दो ही श्मशान घाट थे। इनमें से एक शहर के नदी घाट स्थित आत्मबोध पर स्थित है, जबकि दूसरा नई मंडी में भोपा बस स्टैंड के सामने विश्वकर्मा चौक पर स्थित है। लगातार बढ़ रही शहर क्षेत्र की आबादी के बीच एक नए श्मशान घाट की आवश्यकता लगातार महसूस की जा रही थी, जिसके लिए कुछ समय पूर्व शहर के रुड़की रोड स्थित मोहल्ला जनकपुरी कॉलोनी में करीब सवा तीन बीघा जमीन को चिह्नित किया गया था। इस जमीन पर श्मशान घाट बनाए जाने के प्रस्ताव का एक वर्ग के लोगों द्वारा विरोध किया जा रहा था। कई बार इसे लेकर तनाव के हालात भी बने, लेकिन केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ संजीव बालियान व कौशल विकास राज्यमंत्री कपिलदेव अग्रवाल के प्रयासों के चलते इस श्मशान घाट का निर्माण पूरा हो गया। बुधवार को इस नवनिर्मित ‘मोक्ष धाम’ में क्षेत्र की 94 वर्षीय महिला के शव का अंतिम संस्कार के लिए ले जाते समय माहौल गरमा गया। एक बार फिर से दूसरे वर्ग द्वारा विरोध किया गया। इसकी जानकारी मिलने पर केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ संजीव बालियान द्वारा अफसरों से वार्ता कर श्मशान घाट विधिवत शुरू कराने के निर्देश दिए गए। इस पर शहर के तीनों थानों की फोर्स के साथ सीओ सिटी राजेश द्विवेदी मौके पर पहुंचे, जिसके बाद कड़ी सुरक्षा के बीच यहां पहले शव का विधिवत अंतिम संस्कार कर ‘मोक्ष धाम’ की शुरूआत कर दी गई।
विज्ञापन

नए ‘मोक्ष धाम’ से बड़ी आबादी को मिलेगी राहत
मुजफ्फरनगर। शहर के रुड़की रोड स्थित मोहल्ला जनकपुरी में शुरू हुए इस नए ‘मोक्ष धाम’ से एक बहुत बड़ी आबादी को राहत मिलेगी। शहर के रुड़की रोड, आनंदपुरी, रामपुरी, जनकपुरी, इंद्रा कॉलोनी, कच्ची सड़क समेत एक दर्जन से अधिक कॉलोनी के लोग अब तक अंतिम संस्कार के लिए नदी रोड स्थित आत्मबोध घाट ही शव ले जाते थे। इसके लिए कई बार तो करीब तीन से पांच किलोमीटर तक की दूरी तय करनी पड़ती थी। नया ‘मोक्ष धाम’ शुरू होने के बाद इस आबादी क्षेत्र के लोगों को काफी राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

नए ‘मोक्ष धाम’ में एक बार में चार का होगा अंतिम संस्कार
मुजफ्फरनगर। मोहल्ला जनकपुरी में बुधवार से शुरू हुए नए ‘मोक्ष धाम’ में फिलहाल चार शवों का एक साथ अंतिम संस्कार किए जाने के स्थान निर्मित किए गए हैं। करीब सवा तीन बीघा क्षेत्रफल में निर्मित इस ‘मोक्ष धाम’ में पांच बीघा अतिरिक्त जमीन का भी विस्तार है। फिलहाल यहां केवल जरूरी सुविधाएं ही उपलब्ध कराईं गईं हैं, लेकिन जल्द ही यहां देव प्रतिमाओं के साथ ही अन्य सुविधाएं भी शुरू की जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed