फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Things went wrong on Neg, groom said triple talaq in panchayat

Muzaffarnagar News: नेग पर बिगड़ी बात, पंचायत में दूल्हे ने बोला तीन तलाक

Fri, 03 May 2024 03:58 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 03 May 2024 03:58 AM IST
विज्ञापन
Things went wrong on Neg, groom said triple talaq in panchayat
भोपा (मुजफ्फरनगर)। क्षेत्र के गादला गांव में शादी समारोह के दौरान नाई के नेग को लेकर दूल्हा और दुल्हन पक्ष में गाली-गलौज और मारपीट हो गई। दुल्हन पक्ष ने दूल्हे और अन्य बरातियों को बंधक बना लिया। करीब 19 घंटे बाद पुलिस मौके पर पहुंची और बंधक बनाए गए छह लोगों को थाने लेकर पहुंची। पंचायत में दूल्हे ने तीन तलाक दिया, जिसका वीडियो भी वायरल हो गया। उधर, दुल्हन पक्ष का कहना है कि अतिरिक्त दहेज की मांग की जा रही थी।
विज्ञापन

जानसठ क्षेत्र के कवाल गांव से बुधवार रात तालिब की बरात भोपा थाना क्षेत्र के गांव का गादला आई थी। रात दस बजे शादी की रस्म चल रही थी। इसी दौरान नाई के नेग के 100 रुपये को लेकर दूल्हे के पिता आकिल की दुल्हन पक्ष के कुछ लोगों में कहासुनी हो गई। इसके बाद दोनों पक्षों में गाली गलौज और मारपीट हुई। झगड़े के बाद अधिकतर बराती जंगल के रास्ते गांव से चले गए।
विज्ञापन

दुल्हन पक्ष के लोगों ने रात के समय दूल्हा तालिब, उसके पिता मोहम्मद आकील, दूल्हे के बहनोई सुजडू निवासी खालिद, बघरा निवासी सुल्तान और कवाल निवासी सोनू को बंधक बनाते हुए कमरे में बंद कर दिया। सूचना पर कवाल के कुछ लोग गादला पहुंचे, लेकिन सहमति नहीं बनीं। बृहस्पतिवार को दोनों पक्षों के लोग समझौते के प्रयास में जुटे रहे। पंचायत में दूल्हे से कुछ लोगों ने तीन तलाक बुलवाया। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है। शाम पांच बजे पुलिस मौके पर पहुंची और बंधक बनाए गए दूल्हे सहित आधा दर्जन लोगों को हंगामा के बीच थाने ले आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

दुल्हन पक्ष के लोगों का आरोप है कि दुल्हा व उसके परिवार के लोग उनसे दहेज मांग रहे थे, जिस कारण बखेड़ा हुआ। देर रात तक दोनों पक्षों के लोग थाने पर मौजूद हैं। थाना प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार सिंह का कहना है कि मामले की जांच कराई जा रही है।

----
छह माह पहले हुई थी भाई की शादी
भोपा। दूल्हे तालिब के छोटे भाई आमिर का छह माह पूर्व इसी घर में निकाह हुआ था। निकाह के बाद आमिर सऊदी अरब चला गया था। विवाद के बाद अफवाह फैल गई कि आमिर पर भी तलाक का दबाव बनाया जा रहा है, लेकिन इसकी पुष्टि नहीं हो सकी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed