फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   They used to tie stray cattle during the day and slaughter them at night, two arrested

Muzaffarnagar News: दिन में बांधते थे लावारिस गोवंश रात में करते थे गोकशी, दो दबोचे

Thu, 21 Aug 2025 02:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 21 Aug 2025 02:15 AM IST
विज्ञापन
They used to tie stray cattle during the day and slaughter them at night, two arrested
मुजफ्फरनगर। छपार थाना पुलिस ने दो गोकशों को गिरफ्तार किया है। एक हिस्ट्रीशीटर आरोपी मुठभेड़ में घायल हुआ है। दो आरोपी मौके से फरार हो गए। यह गिरोह लावारिस पशु को दिन में पकड़ कर जंगल में बांध देता था और रात में गोकशी करता था। पुलिस ने एक गोवंश को मुक्त कराया है।
विज्ञापन

एसपी सिटी सत्य नारायण प्रजापत ने पुलिस लाइन सभागार में बताया कि छपार थाना पुलिस ने मंगलवार देर रात महरायपुर से खुडडा जाने वाले मार्ग पर गोकशी की सूचना पर दबिश दी तो दो आरोपी भाग गए। एक आरोपी मुठभेड़ में घायल हो गया। उसके साथी को कांबिंग में पकड़ा गया। पुलिस ने खुड्डा निवासी शहजाद (घायल) व सालिम को पकड़ा है। यह गिरोह दिन में जंगल में घूम कर लावारिस पशुओं को पकड़ कर जंगल में बांध देता है। रात में गोकशी करते थे। मंगलवार रात पुलिस ने एक गोवंश को मुक्त कराया। बूढ़े पशुओं को किसानों से खरीद कर भी गोकशी की जाती है।
विज्ञापन

गिरफ्तार घायल आरोपी शहजाद छपार थाने का हिस्ट्रीशीटर अपराधी है। उसके खिलाफ छपार थाने में गोकशी सहित गंभीर धाराओं में आठ मुकदमे दर्ज है। उसके साथी खुड्डा निवासी सालिम के खिलाफ पूर्व में एक मुकदमा दर्ज है। गिरफ्तार दोनों आरोपियों का चालान कर दिया गया। इस दौरान सीओ सदर रवि शंकर मिश्रा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed