{"_id":"61ad08bb58295f5d422be1f2","slug":"they-are-not-visible-after-taking-votes-now-to-whom-should-they-tell-their-tales-muzaffarnagar-news-mrt5677556118","type":"story","status":"publish","title_hn":"वोट लेने के बाद नजर नहीं आ रहे हैं वो......अब किसको सुनाए दास्तान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वोट लेने के बाद नजर नहीं आ रहे हैं वो......अब किसको सुनाए दास्तान
विज्ञापन
डीएम से बस संचालन की मांग करते खादर क्षेत्र के नवयुवक।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भोपा। उत्तराखंड सीमा से लगे खादर क्षेत्र के आधा दर्जन गांव के लोग बसों का संचालन नहीं होने से कितने परेशान हैं वह खुद ही जानते हैं। ग्रामीणों का कहना है कि चुनाव के दौरान बेशुमार वादे करने वाले ढूंढे नहीं मिलते हैं। गांव में पंचायत में ग्रामीणों ने निर्णय लिया कि दस बार उनकी समस्याओं का समाधान करने वाले वोट को देंगे। बसों का संचालन नहीं होने से शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं पर असर डाल रहा है। युवाओं का कहना है कि उन्हें अपना भविष्य अंधकार में नजर आ रहा है। जयपाल चौहान, संतराम, सुरेश पाल, संजय सिंह, महकार सिंह, अजीत सैनी, प्रमोद कुमार एवं नवयुवक विक्की, अंकित, कुलदीप, सुधीर कुमार, संजय, छोटू आदि ने बैठक कर निर्णय लिया कि इस बार जो क्षेत्र की समस्या का समाधान करेगा, उसी को वोट देंगे। यहां कोई प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नहीं है। कई बार सरकारी एंबुलेंस का नंबर भी नहीं मिल पाता है। जिससे मरीज एवं उनके परिजनों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ता है। मजलिसपुर तौफिर से लेकर उत्तराखंड की सीमा तक लगे समस्त गांव इस समस्या से त्रस्त हैं। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से समस्या का समाधान कराने की मांग की है।
महेंद्र सिंह चौहान का कहना है कि बसों का संचालन ना होना यह एक बहुत बड़ी समस्या है और इस समस्या से क्षेत्र के लोग लगभग 8 वर्षों से जूझ रहे हैं जिन लोगों ने चुनाव के समय समस्या के निदान का वादा किया था उन्हें इस ओर ध्यान देना चाहिए।
महाराज नगर निवासी कदम सिंह ने बताया कि कई बार स्कूल के छात्र छात्राएं स्कूल जाने के लिए कई कई किलोमीटर की दूरी पैदल ही मापते हैं। इतना ही नहीं मार्ग पर बसों का संचालन ना होने से अन्य कई समस्याएं उत्पन्न हो रही है जनप्रतिनिधियों को भी इस ओर ध्यान देना चाहिए।
विज्ञापन
सीताबपुरी निवासी जगराम बताते हैं कि इस क्षेत्र पर पहले ही बाढ़ आदि की मार पड़ती रहती है और ऊपर से यहां बसों का संचालन नहीं होने से उनके बच्चों को उच्च शिक्षा भली-भांति नहीं मिल पाती है। उन्होंने जिलाधिकारी से मांग की है कि कम से कम स्कूल समय में तो बसों का संचालन शुरू हो जाना चाहिए।
डीएम से कराएंगे समस्या का निराकरण: निर्वाल
भोपा। जिला पंचायत अध्यक्ष डॉक्टर वीरपाल निर्वाल ने बताया कि वास्तव में खादर क्षेत्र के लोगों के लिए यह बड़ी समस्या है। कई बार उन लोगों के बीच जाकर कई समस्याओं का समाधान भी कराया है। जल्द ही इस समस्या को लेकर जिलाधिकारी वह बस यूनियन के पदाधिकारियों से मिलकर समस्या के समाधान का प्रयास किया जाएगा।