फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   There will be recovery from two pensioners, link is being done with Aadhaar

दो पेंशन लेने वालों से होगी रिकवरी, आधार से किया जा रहा लिंक

Sat, 27 Aug 2022 12:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 27 Aug 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
There will be recovery from two pensioners, link is being done with Aadhaar
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। जिले में दो पेंशन वालों से अब रिकवरी होगी। आधार कार्ड से पेंशन का बैंक खाता लिंक करने का कार्य तेजी से चल रहा है। ऐसे में वे लोग सामने आ जाएंगे, जो दो पेंशन का लाभ ले रहे हैं। वृद्धावस्था पेंशन को आधार से लिंक करने का जिले में 66 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है।

जिले में सभी प्रकार की पेंशन पाने वालों का खाता आधार से लिंक किया जा रहा है। जिला समाज कल्याण अधिकारी विनीत मलिक ने बताया कि जिले में वृद्धावस्था पेंशन 45 हजार है। इनमें साढे़ तीन हजार नई पेंशन है, जो पहले से ही आधार से लिंक है। 41.5 हजार पेंशनधारकों को आधार से लिंक करने का काम तेजी के साथ चल रहा है। 66 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है। सभी लोगों से उनके आधार कार्ड नंबर मांगे जा रहे हैं। कुछ लोगों ने अभी नहीं दिए हैं। ऐसे लोगों की पेंशन अपने आप रुक जाएगी। सरकार ने शासनादेश जारी कर दिया है कि जो खाते आधार कार्ड से लिंक हो जाएंगे, उन्हीं को पेंशन जारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed