फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   There will be political exodus of BJP from UP: Akhilesh Yadav

यूपी से होगा भाजपा का राजनीतिक पलायन : अखिलेश यादव

Fri, 28 Jan 2022 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jan 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
There will be political exodus of BJP from UP: Akhilesh Yadav
यूपी से होगा भाजपा का राजनीतिक पलायन : अखिलेश यादव
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि यूपी से भाजपा का राजनीतिक पलायन तय हो गया है। भाजपा ने मुख्यमंत्री को पलायन कर घर भेज दिया है। पंचायत चुनाव की तर्ज पर यूपी में अधिकारी कर्मचारियों पर दबाव बना सकते हैं। कर्मचारी अपने अधिकारियों से सावधान रहें। चुनाव आयोग में भी कर्मचारियों पर दबाव का मुद्दा रखा जाएगा। पुराने पेंशन का हक दिया जाएगा। किसानों को 15 दिन में गन्ने का भुगतान देने का काम गठबंधन की सरकार करेगी। पश्चिमी यूपी को लखनऊ से जोडऩे के लिए नया एक्सप्रेस-वे बनाया जाएगा।
शुक्रवार को मेरठ रोड स्थित होटल में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव और रालोद अध्यक्ष जयंत सिंह ने संयुक्त रूप से पत्रकारों से बातचीत की। पूर्व सीएम ने कहा कि भाजपा ने बाबा मुख्यमंत्री का पलायन कर दिया। उन्हें अयोध्या, मथुरा और प्रयागराज से अब वापस घर भेज दिया है। तंज कसा कि पर्चे भी कोरोना फैलाने के लिए बांट रहे हैं। सरकार बनने पर चीनी मिलों का विस्तारीकरण करेंगे। एंबुलेंस की संख्या बढ़ाई जाएगी।
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर में निजी विवि और एम्स के प्रस्ताव पर सहमति दी जाएगी, सरकारी बनाने में मदद की जाएगी। हाईकोर्ट की बेंच पर सरकार बनने पर अंतिम फैसला होगा। बिजली के लिए भाजपा ने कारखाने नहीं बनाए। भाजपा की दो बार सरकार बनीं, लेकिन बिजली का कोटा नहीं बढ़ाया। साढ़े चार साल भाजपा ने जनता से जो बिल वसूले हैं, उन्हें भी वापस करना चाहिए। मुफ्त राशन वितरण से भाजपा लोगों को गरीब बनाने का काम कर रही है। हम यूपी की जनता को आत्मनिर्भर बनाने का काम करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कौन स्वीकार करेगा शाह का न्योता
गृहमंत्री अमित शाह के रालोद अध्यक्ष जयंत सिंह को दिए गए न्योते पर सपा अध्यक्ष ने कहा कि शाह का न्योता कौन स्वीकार कर रहा है। हालात कैसे हैं। उन्हें लोगों को न्योता देना पड़ रहा है।
भाजपा के पास सिर्फ दंगे का मुद्दा
अखिलेश यादव ने कहा कि गठबंधन जनता के बीच विकास के मुद्दे पर जा रहा है और भाजपा दंगे के मुद्दे पर। भाजपा के मुद्दे खत्म हो गए हैं। पुराने मुद्दों को ढ़ाने का काम भाजपा कर रही है।
गठबंधन एक, आज तय हो जाएंगे टिकट
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि गठबंधन ताकत से चुनाव लड़ेगा। जहां कहीं भी टिकट को लेकर कोई बात हुई है, उसे शनिवार तक खत्म कर दिया जाएगा।
जनता वसूले बिल वापस करें भाजपा
मुजफ्फरनगर। अखिलेश यादव ने पत्रकार वार्ता में कहा कि मुफ्त राशन वितरण से भाजपा लोगों को गरीब बनाने का काम कर रही है। हम यूपी की जनता को आत्मनिर्भर बनाने का काम करेंगे। बिजली के लिए भाजपा ने कारखाने नहीं बनाए। भाजपा की दो बार सरकार बनीं, लेकिन बिजली का कोटा नहीं बढ़ाया। साढ़े चार साल भाजपा ने जनता से जो बिल वसूले हैं, उन्हें भी वापस करना चाहिए। भाजपा आंकड़ों से खिलवाड़ करती है। बुनियादी मुद्दों से लोगों को हटा देती है। इस बार इसव नकारात्मक सोच को नकारने का काम जनता करेगी। ब्यूरो
कौन स्वीकार करेगा शाह का न्योता
गृहमंत्री अमित शाह के रालोद अध्यक्ष जयंत सिंह को दिए गए न्योते पर सपा अध्यक्ष ने कहा कि शाह का न्योता कौन स्वीकार कर रहा है। हालात कैसे हैं। उन्हें लोगों को न्योता देना पड़ रहा है।
चौधरी चरण सिंह की विरासत को आगे बढ़ाने का चुनाव
पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने पत्रकारों से बातचीत में कई बार पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह, भाकियू के दिवंगत अध्यक्ष चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत, सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव और स्वर्गीय रालोद अध्यक्ष अजित सिंह का नाम लिया। अखिलेश ने कहा कि इन लोगों ने किसान-मजदूरों के हक के लिए कार्य किया। समय-समय पर गूंगी बहरी सरकारों को इन्होंने जगाया। यह चौधरी चरण सिंह की विरासत को आगे बढ़ाने का चुनाव भी है।
लाल पोटली से अखिलेश-जयंत ने लिया अन्न संकल्प
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव और रालोद अध्यक्ष जयंत सिंह ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान ही लाल पोटली हाथ में लेकर संकल्प लिया। अखिलेश ने कहा कि वह अन्न संकल्प ले रहे हैं। सपा जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने भी संकल्प लिया। साथ ही यह भी कहा कि यह किसान के बेटों की जोड़ी है।

गठबंधन एक, आज तय हो जाएंगे टिकट
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि गठबंधन ताकत से चुनाव लड़ेगा। जहां कहीं भी टिकट को लेकर कोई बात हुई है, उसे शनिवार तक खत्म कर दिया जाएगा।
देवबंद में राणा रहेंगे प्रत्याशी
मुजफ्फरनगर। पत्रकारवार्ता में देवबंद में प्रत्याशी के सवाल पर अखिलेश यादव ने कहा कि पुराने ही प्रत्याशी रहेंगे। फिर पूछने से दोहराया राणा (कार्तिकेय राणा) रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed