फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   There will be nine recruitments of Agniveer in UP and Uttarakhand in three months: Tiwari

तीन महीने में यूपी और उत्तराखंड में होगी अग्निवीर की नौ भर्तियां : तिवारी

Wed, 21 Sep 2022 11:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 21 Sep 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
There will be nine recruitments of Agniveer in UP and Uttarakhand in three months: Tiwari
अग्निवीर भर्ती में सम्मलित होने के रेलवे स्टेशन पर पहुंचे रामपुर के युवा। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
मुजफ्फरनगर। जोनल भर्ती कार्यालय लखनऊ के एडीजी मेजर जनरल मनोज तिवारी ने कहा कि अगले तीन महीने में यूपी और उत्तराखंड में नौ भर्ती रैली कराई जाएगी। महिला मिलिट्री पुलिस की भर्ती को लेकर अच्छा रेस्पांस मिला है। मुजफ्फरनगर में मेडिकल टेस्ट पास करने वाले अभ्यर्थियों का कॉमन एंट्रेस एग्जाम नवंबर महीने में कराने की योजना है।
विज्ञापन

चौधरी चरण सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में चल रही अग्निवीर भर्ती परीक्षा का निरीक्षण करने पहुंचे मेजर जनरल ने बताया कि लखनऊ भर्ती कार्यालय के माध्यम से उत्तर प्रदेश में छह और उत्तराखंड में तीन भर्तियां कराई जा रही है। तीन महीने में यह भर्तियां पूरी होगी। दोनों प्रदेशों में युवाओं के बीच सेना को लेकर हमेशा उत्साह रहा है। टेक्निकल कैटेगिरी में आईटीआई क्वालिफाई अभ्यर्थियों को बोनस मार्क्स का प्रावधान किया गया है। अग्निपथ योजना को लेकर युवाओं ने उत्साह दिखाया।
विज्ञापन

मेजर जनरल ने युवाओं से बातचीत की और बेहतर तरीके से तैयारियां करने और परीक्षा देने के लिए प्रेरित किया। अभ्यर्थियों को बताया कि शारीरिक भर्ती परीक्षा और मेडिकल पास होने के बाद कॉमन एंट्रेंस एग्जाम नवंबर माह में ही कराने की योजना है। भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शिता के साथ कराई जा रही है। अगर कोई युवाओं को गुमराह करता है तो उसकी सूचना तत्काल सेना के अधिकारियों और स्थानीय पुलिस को दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed