{"_id":"60957fbc8ebc3ebd00499aa2","slug":"there-will-be-free-solution-to-the-problem-related-to-oxygen-and-medicines-devband-news-mrt53743910","type":"story","status":"publish","title_hn":"आक्सीजन, दवाएं संबंधी समस्या का मुफ्त में होगा समाधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आक्सीजन, दवाएं संबंधी समस्या का मुफ्त में होगा समाधान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवबंद (सहारनपुर)। अबनाए-ए-मदारिस वेलफेयर एजूकेशनल ट्रस्ट, यूनाईटेड फोर ह्यूमैनिटी और जामिया तिब्बिया मेडिकल कालेज के सहयोग से कोविड हेल्प डेस्क का शुभारंभ किया गया। जिसमें जामिया तिब्बिया मेडिकल कालेज के सचिव डॉ. अनवर सईद ने अबना-ए-मदारिस वेलफेयर एजूकेशनल ट्रस्ट और यूनाईटेड फोर ह्यूमैनिटी के जिम्मेदारों की सराहना करते हुए कहा कि कालेज की ओर से इस कोविड हेल्प डेस्क में अपना एक काउंटर लगाया जाएगा। जिसके द्वारा मरीजों को मुफ्त आयुष दवाएं उपलब्ध करायी जाएंगी। उन्होंने कोविड रिलीफ इमरजेंसी फोर्स के कार्यकर्ताओं को पांच पीपीई किट सौंपी। एजूकेशनल ट्रस्ट के चेयरमैन मेहंदी हसन ऐनी कासमी और यूनाईटेड फोर ह्यूमैनिटी के चेयरमैन कासिम उस्मानी ने बताया कि 25 अप्रैल से कोविड रिलीफ इमरजेंसी फोर्स बनाई गई। जो देवबंद, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, शामली एवं मेरठ के अस्पतालों में मरीजों को भर्ती कराने,
आक्सीजन सिलिंडर का इंतजाम, प्लाज्मा, टेली कंसल्टेंसी आदि की सेवाएं मुफ्त में दिला रही है। अब कोविड हेल्प डेस्क का शुभारंभ किया जा रहा है जिसके द्वारा मरीजों को फ्री में आयुष दवायें, टेली कंसल्टेंसी, खाली आक्सीजन सिलिंडर, शेखुल हिंद मेडिकल कॉलेज सहारनपुर, चंडीगढ़ पीजीआई सहित विभिन्न अस्पतालों में भर्ती की प्रक्रिया में सहयोग करने और फ्री में मास्क एवं सैनिटाइजर आदि वितरित किया जा रहा है। कार्यक्रम में दारुल उलूम वक्फ के उस्ताद मुफ्ती आरिफ कासमी ने कहा कि जनता की सेवा इस समय का सबसे बड़ी जरूरत है। इसमें मौलाना कारी वासिफ उस्मानी, मौलाना रहीमुद्दीन कासमी, मौलाना नजीफ कासमी, अजहरी, अमजद इलाही, असजद इलाही, असद जमाल फैजी, फारूक उस्मानी, कारी आमिर उस्मानी, कासिम सिद्दीकी आदि शामिल रहे।