फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   There will be agitation if there is no compensation in three days

तीन दिन में मुआवजा नहीं तो होगा आंदोलन

Tue, 24 Nov 2020 12:23 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 24 Nov 2020 12:23 AM IST
विज्ञापन
There will be agitation if there is no compensation in three days
तीन दिन में मुआवजा नहीं तो होगा आंदोलन
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, खतौली। दस साल पूर्व हाईवे चौड़ीकरण और बाईपास के लिए किए गए भूमि अधिग्रहण का मामला फिर गर्माने लगा है। गांव तिगाई में सोमवार को हुई बैठक में भाकियू ने अगले तीन दिन में मुआवजा न मिलने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
भाकियू की बैठक में मंडल महासचिव राजू अहलावत ने कहा कि वर्ष 2010 में हाईवे बाईपास बनाने व चौड़ीकरण के लिए 32 गांवों के किसानों की भूमि का अधिग्रहण किया गया था। आरोप है कि अब तक शासन द्वारा अधिग्रहित भूमि का उचित मुआवजा नहीं दिया गया है। भूमि अधिग्रहण के मुआवजा निर्धारण में दस साल पहले भी त्रुटि थी, वह आज भी बरकरार है।
विज्ञापन

पूर्व में किसान को अधिग्रहित भूमि के बदले 1080 रुपये प्रति मीटर का मुआवजा मिला था, जो अब घटाकर 770 रुपये मीटर कर दिया गया है। वहीं, एनएच-58 पर अब तक दो सौ करोड़ की मुआवजा राशि बकाया भी चली आ रही है। राजू अहलावत ने कहा कि यदि 26 नवंबर तक यदि मुआवजा नहीं मिला तो हर गांव से दो किसानों को मौके पर बुलाकर काम रुकवाया जाएगा। उन्होंने इस मुद्दे को लेकर जनप्रतिनिधियों द्वारा कुछ न बोलने पर भी नाराजगी जताई। मौके पर कपिल सोम, प्रभात सैनी, ब्रिजेश कुमार, प्रवेंद्र ढाका, सुनील, दुष्यंत, पंकज सिंह, दिनेश, प्रकाश, खड़क सिंह, जुल्फिकार, ललित, नफीस सैफी और इरशाद खान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed