{"_id":"5eff6a6f8ebc3e42ae3d3e00","slug":"there-will-be-a-mutual-agreement-between-school-operators-and-parents-muzaffarnagar-news-mrt4894801154","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल संचालकों और अभिभावकों में होगी आपसी सहमति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूल संचालकों और अभिभावकों में होगी आपसी सहमति
विज्ञापन
जिला पंचायत में बैठक में फीस संबंधी समस्या रखते अभिभावक।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
स्कूल संचालकों और अभिभावकों में होगी आपसी सहमति
मुजफ्फरनगर। सीबीएसई के पब्लिक स्कूलों में फीस जमा करने को लेकर बनाए जा रहे दबाव पर कुछ अभिभावक डीएम से मिले और अपनी समस्या रखी। इससे पहले स्कूलों के प्रबंधतंत्र से जुड़े लोग भी डीएम से मिले और फीस नहीं आने की समस्या रखी थी। डीएम ने छह से दस जुलाई तक प्रत्येक स्कूल में प्रबंधतंत्र के साथ अभिभावकों की बैठक कराने और समस्या का निस्तारण कराने के निर्देश डीआईओएस को दिए हैं।
डीआईओएस गजेंद्र कुमार ने बताया कि ऑल स्कूल पेरेंट्स एसोसिएशन के लोगों ने डीएम को ज्ञापन दिया था। कोरोना वायरस के कारण एक साथ शुल्क जमा करने में असमर्थता जताई है तथा लॉकडाउन अवधि की फीस माफ करने का अनुरोध किया गया है। शुल्क जमा न होने के कारण किसी भी छात्र-छात्रा का नाम विद्यालय से पृथक न किये जाने का अनुरोध किया गया है। इस संबंध में डीएम एक बैठक ली। बैठक में यह निर्णय हुआ कि सभी संस्थाओं में छह से दस जुलाई के बीच अभिभावक, विद्यालय प्रबंधक, विद्यालय प्रधानाचार्य एवं प्रबंध समिति में नामित एक माध्यमिक शिक्षा विभाग के शासकीय अधिकारी के साथ बैठक का आयोजन होगा। बैठक में अभिभावकों द्वारा उठायी गयी मांग पर सहानुभूति पूर्वक विचार किया जाएगा।
कोरोना संक्रमण के दृष्टिगत लॉकडाउन के कारण अनेक छात्रों के अभिभावकों के कारोबार एवं रोजगार भी प्रभावित हुए हैं। प्रयास यह रहेगा कि अभिभावकों से अग्रिम रूप में इकट्ठा शुल्क जमा कराने पर दबाव न बनाया जाए। अभिभावकों के अनुसार शुल्क की किस्त बनाते हुए शुल्क जमा कराया जाए। शुल्क जमा न हो पाने के कारण किसी भी विद्यार्थी को ऑनलाइन पठन-पाठन से वंचित न किया जाए। कोरोना वायरस की स्थिति को देखते हुए स्कूलों की बैठक में अधिकतम 50 अभिभावक, जिससे समस्त कक्षाओं व वर्गों का प्रतिनिधित्व हो सके को बुलाया जाएगा।